19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरात में बच्चे को मारा चाकू

- नाचने के दौरान पीछे से किया हमला

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

Jan 26, 2023

CRIME : पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल : 24 घंटे में तीन स्थानों पर चले चाकू

CRIME : पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल : 24 घंटे में तीन स्थानों पर चले चाकू

इंदौर। मूसाखेड़ी में बरात के दौरान एक बच्चे को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने नाचने के दौरान उस पर पीछे से हमला कर दिया। बच्चे को समझ में आता, इससे पहले आरोपी वहां से भाग निकला।
घायल का नाम मानव पिता राहुल (13) निवासी भील कॉलोनी है। उसे घायल हालत में परिजन एमवायएच लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आठवीं में पढ़ाई करता है। कल मोहल्ले में एक बरात आई हुई थी। बच्चा भी वहां पर गया था। दूसरे लोगों के साथ वह भी नाच रहा था। इसी दौरान किसी ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब खून निकलने लगा तो बच्चे को समझ में आया। इस पर साथी उसे लेकर घर पहुंचे और वहां से परिजन उसे अस्पताल ले आए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अभी चाकू मारने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन ने बताया कि बच्चे का किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। एक बच्चे से ऐसा क्या विवाद कि उस पर चाकू से हमला कर दे, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है। पुलिस अब घायल के बयान लेकर जांच कर रही है।
युवक पर हमला
विजय नगर में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। संदीप सेन पिता रामनिवास सेन निवासी अनिल नगर की शिकायत पर विवेक सुनेरे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का कल घर के पास ही विवाद हो गया था। इस पर आरोपी ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। एक अन्य मामला सीआरपी लाइन का है। यहां पर प्रकाश जोशी पिता सत्यनारायण के साथ में महेश जोशी ने हमला कर दिया। आरोपी ने विवाद में गाली-गलौज की और इसके बाद उन पर हमला कर दिया। उससे उनकी पीठ और हाथ पैर में चोट आई है।