शहर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। महू से पातालपानी और कालाकुंड के बीच चल रही हैरिटेज ट्रेन में अब यात्री सख्या में तेजी से इजाफा होगा। जुलाई माह में ट्रेन टिकट काउंटर खुलते ही बुक हो जाएगी। कई यात्री जो कई किमी दूर से इस ट्रेन का सफर करने के लिए पहुंचते हैं, उन्हें टिकट नहीं मिलने के कारण वापस लौटना पड़ता है इसलिए अब मंाग उठने लगी है कि इस ट्रेन के टिकट महू के साथ इंदौर रेलवे स्टेशन से भी जारी किए जाएं। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि हैरिटेज ट्रेन के महू से अपर क्लास का 240 रुपए के 12 टिकट, 200 रुपए की कुछ टिकट ऑनलाइन ही बुक हो जाते हैं, लेकिन 20 रुपए वाले 160 जनरल टिकट महू स्टेशन से ही लेना पड़ते हैं। करंट टिकट 20 रुपए वाला नहीं मिलने पर इन्दौर व आसपास से जाने वाले पर्यटक यात्री हताश व परेशान हो जाते हैं, इसलिए हमने सांसद शंकर ललवानी के द्वारा महाप्रबंधक एवं डीआरएम से मांग की है कि हैरिटेज ट्रेन के 20 रुपए वाले जनरल टिकट इंदौर स्टेशन से भी उपलब्ध कराएं ताकि पर्यटक यात्री परेशान न हों।