17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पलक झपकते ही लड़की बन जाती है गोरिल्ला, तिलस्मी शो में देखें हैरतअंगेज कारनामे

जादूगरी की दुनिया में सबसे कम उम्र में जादू के स्टेज शो करने वाले जादूगर वीडी बैरागी यानी शोभित बैरागी बताते हैं कि हमारा प्रयास दर्शक का भरपूर मनोरंजन करना है।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh

Jan 16, 2017

live magic show by jadugar vd bairagi in indore

live magic show by jadugar vd bairagi in indore


इंदौर. शहर के इतिहास में पहली बार वॉटर स्कैप द डेथ ऑफ चैलेंज, पलक झपकते बाइक का गायब हो जाना, नोटों की बारिश, लड़की का गोरिल्ला बन जाना जैसे कारनामे जादूगर वीडी बैरागी द्वारा ज्योति टॉकीज जेलरोड पर दिखाए जा रहे हैं।
जादूगरी की दुनिया में सबसे कम उम्र में जादू के स्टेज शो करने वाले जादूगर वीडी बैरागी यानी शोभित बैरागी बताते हैं कि हमारा प्रयास दर्शक का भरपूर मनोरंजन करना है। यहां शो में लड़की बनी इच्छाधारी नागिन, हजारों साल पुरानी मिस्र देश की ममी का जिंदा होकर 10 फिट ऊपर हवा में गायब होना, कामरूप देश का तिलस्मी घोड़े की रंगीन दुनिया, बंगाल के भूतों का कमाल, पांच फीट का भाला लड़की के आर-पार होना, आरी से लड़की के दो टुकड़े जैसे सनसनी पैदा करने वाले आयटम दिखाए जा रहे है।

यह भी पढ़ें:- युवक-युवती किस करते हुए दौड़ा रहे थे स्कूटर, महिला को टक्कर मार पहुंचाया ICU

इंदौर जिले के बेटमा के शोभित बताते हैं कि वह सात साल की उम्र से जादू सीख रहे हैं। जादू में आयटम के साथ लाइटिंग, एंकरिंग तथा कुछ हद तक मंत्र शक्ति का इस्तेमाल होता है। वाटर स्कैप द डेथ ऑफ चैलेंज में जरा सी चूक से जान जा सकती है। इसके अलावा सौ फिट का तिरंगा, हर प्रस्तुति के बाद मिनटों में ड्रेस बदलना आपकी खासियत है।

live magic show by jadugar vd bairagi in indore

यह भी पढ़ें:- DIG ऑफिस के सामने आत्मदाह करने पहुंची युवती, बोली, घर आकर छेड़ते हैं लड़के

प्रदेश में जादू एकेडमी शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए आप जल्द ही मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले हैं। आप अपने हर शो में चार तरह की समझाइश देते हैं। इनमें कन्या भ्रूण हत्या का विरोध, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ अभियान तथा नशामुक्ति। यह सब शो के दौरान होता है जिससे दर्शकों पर इसकी गहरी छाप पड़ती है। रोजाना दो शो तथा शनिवार-रविवार को जादू के तीन शो होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग