17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखपति से करोड़पति बने सांसद लालवानी, 5 साल में छह गुना बढ़ी संपत्ति

भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 1.95 करोड़ के मालिक, साढ़े 23 लाख के शेयर, दो प्लॉट भी खरीदे, दस लाख का कर्ज

2 min read
Google source verification
lok sabha elections 2024

भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने मुहूर्त का नामांकन दाखिल कर दिया है। निर्वाचन आयोग को पेश की गई संपत्ति में वे अब 1.95 करोड़ रुपए के मालिक है तो दस लाख का कर्ज भी है, जो कार खरीदने के लिए लिया था। मजेदार बात यह है कि पांच साल में लालवानी की संपत्ति छह गुना अधिक हो गई। वैसे तो भाजपा प्रत्याशी लालवानी 25 अप्रेल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

उससे पहले राजबाड़ा से रैली निकलेगी, जिसमें हजारों भाजपाई शामिल होंगे। इससे पहले लालवानी ने मंगलवार को मुहूर्त का नामांकन दाखिल कर दिया है। 2019 के चुनाव में उनके पास 29.48 लाख रुपए की कुल जमा संपत्ति थी, लेकिन वर्तमान में जमा किए फॉर्म के हिसाब से वे 1.95 करोड़ के मालिक हो गए हैं। उनके पास 1.50 करोड़ की अचल संपत्ति है तो निपानिया के हरेकृष्ण विहार में उन्होंने दो प्लॉट भी खरीदे हैं जिसकी कीमत 45.80 लाख रुपए है। पूर्व में उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं थी।

अब नहीं है आपराधिक मुकदमे

लालवानी ने नामांकन में जानकारी दी है कि उन पर कोई आपराधिक मुकदमा प्रचलित नहीं है। पूर्व में उनके खिलाफ जूनी इंदौर थाने 2007 में धारा 147,148, 435, 336, 427, भारतीय दंड संहिता का दर्ज मुकदमा कोर्ट में प्रचलित था तो दूसरा मुकदमा एमजी रोड पर प्रतिबंधित धारा के उल्लंघन का था। घोषणा पत्र के हिसाब से दोनों प्रकरणों का कोर्ट में निराकरण हो चुका है।

लोकसभा चुनाव 2019 में संपत्ति

  • नकद - 2,85,735
  • बैक में जमा
  • बैंक ऑफ इंडिया साकेत नगर - 12,88,518
  • बैंक ऑफ इंडिया (सीए)- 22,116
  • बैंक ऑफ इंडिया- एफडी - 1,50,000

शेयर

  • आशी इंडिया ग्लास - 9,60,000
  • जयरामपुर को-ऑपरेटिव संस्था - 50,000
  • सोना 60 ग्राम
  • कुल चल संपत्ति - 29,48,370
  • अचल संपत्ति - नहीं

लोकसभा चुनाव 2024

  • नकद - 3,51,555
  • बैंक में जमा

- बैंक ऑफ इंडिया साकेत नगर - 7,98,064

- बैंक ऑफ इंडिया साकेत नगर (सीए) - 22116

- एसबीआइ पत्रकार कॉलोनी - 1,55,126

- आइसीआइसीआइ - 1,28,695

- आइसीआइसआइ - 20,47,755

शेयर

  • आशी इंडिया ग्लास - 23 लाख
  • जयरामपुर को-ऑपरेटिव संस्था - 50 हजार
  • सोना - 60 ग्राम
  • कुल चल संपत्ति - 1 करोड़ 49, लाख 42 हजार 412
  • कुल अचल संपत्ति: 45.80 लाख के दो प्लॉट
  • 1 - 1212 हरेकृष्ण विहार निपानिया - 1100 - कीमत 23.20 लाख
  • 2- 1213 हरे कृष्ण विहार -- 1075 - कीमत 22.60 लाख
  • लोन - बैंक ऑफ इंडिया 10,09,835
  • कुल संपत्ति - 1,49,42,412