5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 रुपए की चाय के लिए 8 लाख रुपए गंवाए, जानिए क्या है पूरा मामला

स्कूटर की डिग्गी में रखे 8 लाख रुपए लेकर फरार हुआ फैक्ट्री का कर्मचारी

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Nisha Rani

Feb 02, 2024

tea

इंदौर गांधी नगर इलाके में बर्तन फैक्ट्री का एक कर्मचारी मालिक के स्कूटर में रखे 8 लाख रुपए लेकर भाग निकला। फैक्ट्री के मालिक ने उससे चाय लाने को कहा था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। अब मामला थाने पहुंच गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

फैक्ट्री मालिक पंकज कसेरा ने बताया कि वह गांधी नगर में बर्तन की फैक्ट्री चलाते हैं। पिछले दिनों उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट ने फैक्ट्री का दौरा किया था। इस दौरान कसेरा ने संदीप नाम के अपने कर्मचारी को चाय लेकर आने को कहा था। संदीप मालिक का स्कूटर चाय लाने के लिए लेकर गया था। कसेरा ने बताया कि स्कूटर की डिग्गी में 8 लाख रुपए से भरा बैग भी रखा था और संदीप को इसकी जानकारी थी। एक घंटे से अधिक समय तक जब वह नहीं लौटा तो कसेरा ने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। कर्मचारी को कई जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिला।