19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि विशेष- भूतेश्वर के सामने अंतिम संस्कार से मिलती है मुक्ति

भूतेश्वर महादेव पर सुबह 11 विद्वान महारूद्राभिषेक किया ...

2 min read
Google source verification
bhuteshwar mahadev mandir

bhuteshwar mahadev mandir

इंदौर. पंचकुईयां स्थित श्मशान की भूमि पर बना भूतेश्वर महादेव मंदिर करीब 300 साल पुराना है। मान्यता है कि भोलेनाथ के समक्ष की अंतिम संस्कार होने से मृतात्मा को मुक्ति मिल जाती है। नर्मदा के स्वयंभू शिवलिंग को यहां स्थापित किया गया था।

विकास के नाम पर पंचकुईयां मुक्तिधाम की भूमि के बीच से रास्ता निकाल दिया। कई बार मुक्तिधाम की दीवार बनाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार गिर जाती थी। बाद में मुक्तिधाम की दीवार में बड़ी खिडक़ी और मंदिर में भोलेनाथ के सामने भी खिडक़ी बनाई तो ही दीवार पूरी हो सकी। आज भी अंतिम संस्कार भूतेश्वर के सामने ही होता है।

पंचकुईया स्थित भूतेश्वर महादेव पर सुबह 11 विद्वान महारूद्राभिषेक किया। भगवान का दुल्हे के स्वरूप में श्रृंगार की तैयारी चल रही हैं। दिन में 5 क्ंिवटल खिचड़ी और रात में 100 लीटर खीर प्रसाद का वितरण होगा।

यहां बटेंगी आज क्विंटल खिचड़ी
- गौरी नगर स्थित मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर से शाम 4 बजे शिव पालकी निकलेगी। ११ क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण होगा।
- रवींद्र नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा संस्थान पर सुबह 10 बजे रूद्राभिषेक होगा। शाम को महाआरती व रात में भजन संध्या होगी। 3 क्विंटल खिचड़ी प्रसाद वितरित होगा।
- गोयल नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह ६ बजे से अभिषेक होगा। शाम 7 बजे से 11 क्विंटल खिचड़ी व ठंडाई वितरण होगा। भजन संध्या और महाआरती के साथ ही भगवान का विशेष श्रृंगार होगा।

- पंच देव मंदिर एलआईजी पर रुद्राभिषेक के साथ ही रात्रि के चारों प्रहरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना होगी। महाआरती के बाद रात्रि 8 बजे से 5 क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण होगा।
- स्नेहलतागंज स्थित श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह पंचामृत से रूद्राभिषेक और पुष्प बंगला सजाया जाएगा। शाम 6.30 बजे महाआरती के बाद 3 क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण होगा।
- इंदौर रेडीमेड वस्त्र प्रेसमैन संगठन कंडा-धुनी के साथ बाबलेश्वर महादेव की महाआरती करेगा। रजक समाज गाय के घी के दीपों से आरती करेंगे। 2 क्विंटल खिचड़ी प्रसाद का वितरण होगा।