18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साउथ अफ्रीका से भिड़ी थी टीम, धोनी की कप्तानी पारी ने दिलाई थी जीत

कप्तानी छोड़ने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इंदौर के क्रिकेटप्रेमी उनकी कप्तानी पारी के लिए हमेशा याद रखेगा।

3 min read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Jan 04, 2017

dhoni

dhoni


इंदौर। कप्तानी छोड़ने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इंदौर के क्रिकेटप्रेमी उनकी कप्तानी पारी के लिए हमेशा याद रखेगा। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में कप्तान धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाकर विरोधी टीम के छक्के छुड़ाए थे। यह मैच अक्टूबर 2015 में खेला गया था।

होलकर स्टेडियम में यह मैच 14 अक्टूबर 2015 को खेला गया था। यह मैच इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मैच शुरू होने के साथ ही सभी दर्शक अपने फेवरेट क्रिकेट स्टार्स को देखना चाहते थे। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद जब टीम लड़खड़ाने लगी तो कप्तान धोनी ने पांचवे पायदान पर आकर मोर्चा संभाला।

dhoni2

Must Read: swachh-bharat-abhiyan-song-by-famous-bollywood-singer-shan-1479078/" target="_blank">मशहूर सिंगर शान की आवाज के साथ इंदौर करेगा 'स्वच्छ भारत अभियान में टॉप'

मैच में एक ओर विकेट गिरते जा रहे थे वहीं धोनी दूसरी तरफ मोर्चा संभाले हुए थे। इस मैच में धोनी ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली थी। इस पारी में धोनी ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए थे। पूरी पारी में धोनी का 106.97 स्ट्राइक रेट रहा था। धोनी के अलावा अजिंक्य रहाने के अर्धशतक के साथ टीम इंडिया ने 50 ओवर में 247 रन का लक्ष्य विरोधी टीम के सामने रखा था।

44वें ओवर में ही ढेर हुई थी साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका की टीम एफ डू प्लेसिस के अर्धशतक की मदद से 225 रन ही बना पाई। देखते ही देखते 44वें ओवर की तीसरी गेंद में पूरी टीम ही ढेर हो गई। इस मैच में धोनी की कप्तानी और सूझबूझ के कारण टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। यह 5 मैचों की सीरीज का दूसरी मैच था। पहला मैच टीम इंडिया हार चुकी थी इसलिए इस मैच को जीतने का दवाब ज्यादा था।

जब धोनी बने मैन ऑफ द मैच

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच मे सबसे ज्यादा रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका टीम और इंडिया टीम में धोनी ने सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली थी। मैच के दौरान पारी खत्म होने के बाद पूरे स्टेडियम में सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल से टॉर्च लाइट जलाकर टीम इंडिया और धोनी की प्रशंसा की थी। मैच में धोनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया था।

dhoni3

Must Read:aamir-khan-s-movie-dangal-gives-wrestler-kripa-shankar-patel-international-name-and-fam-1477340/" target="_blank">आमिर की दंगल से कृपाशंकर बने हीरो, विदेशों से आ रहे ऑफर

बीएसएफ के शूटिंग रेंज पहुंचे थे फायरिंग का शौक पूरा करने

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब इंदौर आए थे तो इस दौरान वे सांवेर रोड स्थित रेवती फारिंग रेंज (बीएसएफ की शूटिंग रेंज) पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज में जाकर फायरिंग की थी। मैच खेलने से पहले धोनी ने अपने शौकिया अंदाज को बरकरार रखा।

> महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में निश्चित रूप से देश को कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं, टी-20 के साथ-साथ वनडे में भी विश्वविजेता बनने का गौरव भी हमें उन्हीं की कप्तानी में मिला है। कप्तानी छोड़ने का फैसला उन्होंने बहुत सोच समझकर लिया होगा।
- संजय जगदाले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता

> महेंद्र सिंह धोनी के खेल का मैं शुरू से ही बहुत प्रशंसक रहा हूं, वे टीम इंडिया के सबसे अच्छे कप्तानों में से एक थे। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड वर्ल्ड लेवल पर कायम किए।
- अमय खुरासिया, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर

ये भी पढ़ें

image