इंदौर सहित पश्चिम मप्र में जून में सामान्य या कम होगी बारिश, जुलाई से बढ़ेगी रफ्तार। 15 से 17 जून के बीच इंदौर पहुंचेगा मानसून, इस साल 98% होगी बारिश।
इंदौर. इस साल गर्मी की शुरुआत जोरदार हुई। मई के 15 दिन भी सूरज के तेवर तीखे ही रहे। महीने के आखिर तक पहुंचते-पहुंचते हवाओं ने गर्मी कुछ कम हो गई। अब सभी को अच्छे मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में मानसून पिछले साल की तुलना में 2 से 3 दिन देरी यानी 15 से 17 जून के बीच पहुंचेगा। पश्चिम अंचल में इससे पहले आने की उम्मीद है।
इस बार मानसून सामान्य रहेगा और 98 प्रतिशत बारिश की उम्मीद है। विभागीय अनुमान के अनुसार जून में मानसून कमजोर रह सकता है हालांकि जुलाई की शुरुआत से यह रफ्तार पकड़ लेगा। ठंड की तरह इस बार गर्मी का मौसम भी विविधताओं से भरा रहा। फरवरी से मई के बीच चार महीने तक सूरज ने तीेखे तेवर तो दिखाए, लेकिन मिश्रित हवाओं ने गर्मी के जोर को कमजोर कर दिया। मई के महीने में तापमान हमेशा सामान्य से ज्यादा ही होता है। इस बार मई की शुरुआत तो जोरदार गर्मी से हुई, लेकिन 20 मई के बाद पारे का रुख बदल गया। तापमान सामान्य से भी 2 से 4 डिग्री तक गिर गया। महीने के आखिरी दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में उतार - चढ़ाव जारी रहेगा।
आगे यह
पश्चिमी विक्षोभ व हवाओं के पैटर्न से गर्मी का मिजाज इस बार लगातार प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह का कहना है, मानसून ने देश में समय से पहले दस्तक दी है। फिलहाल यह कमजोर है। ऐसे में इंदौर सहित पश्चिम मप्र में यह 15 से 17 जून के बीच आएगा। प्रदेश में भी जून में इसकी रफ्तार धीमी रहेगी। आखिरी सप्ताह में इसमें सुधार होगा।
नौतपा .....
नौतपा में आमतौर पर पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार यह ठंडा रहा और सामान्य तक भी सातवें दिन पहुंच सका। वहीं दूसरी ओर सीजन का अधिकतम पारा 43.4 डिग्री रहा जो यह बीते 6 साल में सर्वाधिक है। इससे पहले वर्ष-2016 में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें