4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वह बेहद दर्दनाक हादसा था, जब कई लोग देखते-देखते ही मौत के मुंह में समा गए

बुरहानपुर निवासी हाजी अब्दुल अजीज 75 वर्ष मदीना में पिछले दिनों क्रेन गिरने के हादसे के गवाह है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Online Indore

•

Updated: 18 Oct 2015, 9:16 PM IST

Haji Abdul Aziz, Burhanpur resident, Medina, Falli

Haji Abdul Aziz, Burhanpur resident, Medina, Falling crane, Accident, Injured, Pilgrims, Broken leg, Indore, Indore news, Indore hindi news, MP hindi news

(हाजी अब्दुल अजीज)
इंदौर।मदीना में पिछले दिनों क्रेन गिरने से बड़ा हादसा होने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसमें मप्र के बुरहानपुर जिले के अब्दुल अजीज भी घायल हुए थे। इस घटना मेें उनके पैर की हड़्डी टूटी और 12 टांके भी आए थे। कई घंटो बेहोश रहने के बाद होश आया। वहां के लोगों ने हज करने में उनकी मदद की वरन हर तरह की सुविधा भी दी।

बुरहानपुर निवासी हाजी अब्दुल अजीज 75 वर्ष उस हादसे के गवाह है जो पिछलों दिनों मदीना में उस वक्त घटा था जब वहां पर आंधियों के कारण क्रेन गिरी और कई लोगों की मृत्यु हो गई। हाजी अब्दुल ने बताया कि वे हरम शरीफ में थे। उनके साथ उस समय उस जगह पर लगभग 200 लोग थे। अचानक जोर से कुछ गिरने की आवाज आई।क्रेन हरम शरीफ पर गिरी तो उसकी छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। छत का मलबा मेरे पैर पर गिरा। उसके बाद में अचानक बेहोश हो गया। मुझे कौन अस्पताल ले गया और मेरा साथ वहां मौजूद अन्य साथियों का क्या हुआ मुझे कुछ भी जानकारी नहीं है। जब कुछ घंटो के बाद होश आया तो मैं अस्पताल में था और मेरा पैर टूट गया था। 12 टांके भी लगाए गए। मेरे साथ अन्य देशों के जो लोग थे उसमें से कई लोगों के मरने की जानकारी मुझे दी गई। अस्पताल के छूट्टी मिलने के बाद हज की पूरी प्रक्रिया की और इसमें वहां की सरकार और शासन ने पूरी मदद की। किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। मुझे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई।

यहां वीडियों में हाजी अब्दुल अजीज से सुने हादसे की आपबीती:-

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन करेंः
mp.patrika.com