6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालवा का सबसे बड़ा और आधुनिक स्टेशन बनेगा महू

महू-सनावद ब्रॉडगेज और इंदौर-दाहोद नई रेल लाईन प्रोजेक्ट तैयार होते ही बढ़ेगा रेल यातायात दबाव भविष्य की जरूरत के लिहाज से नहीं हो रहा स्टेशन का विकास

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Sanjay Rajak

Aug 17, 2023

मालवा का सबसे बड़ा और आधुनिक स्टेशन बनेगा महू

मालवा का सबसे बड़ा और आधुनिक स्टेशन बनेगा महू

डॉ. आंबेडकर नगर (महू). रतलाम मंडल के डॉ. आंबेडकर नगर(महू) रेलवे स्टेशन का पिछले चार सालों से विकास किया जा रहा है। मंडल द्वारा नए ब्रॉडगेज स्टेशन से ट्रेन संचालन शुरू करने का दावा किया जा रहा है। जिस तरह से स्टेशन का विकास किया जा रहा है, वह भविष्य की जरूरत के लिहाज से नाकाफी है।

दरअसल आने वाले तीन से चार सालों में मंडल के दो अहम प्रोजेक्ट पूरे होना है। इसके बाद महू स्टेशन पर रेल यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। तब यहां के चार प्लेटफार्म भी कम पड़ जाएंगे। इधर इन प्रोजेक्ट के पूरा होते ही महू से चारों दिशाओं में ट्रेनें दौडऩा शुरू हो जाएगी। तीन वर्षो में दो प्रोजेक्ट होंगे तैयार - वर्तमान में रतलाम मंडल के दो अहम प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसमें इंदौर - दाहोद नई रेल लाईन प्रोजेक्ट और महू - सनावद ब्रॉडगेल लाईन प्रोजेक्ट शामिल हैं। इंदौर-दाहोद प्रोजेक्ट में करीब 45 फीसदी काम हो चुका है। वहीं महू - सनावद ब्रॉडगेज लाईन का काम आगामी एक - दो माह में शुरू होना है। रेलवे अफसरों की मानें तो इन दोनों प्रोजेक्ट्स को 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। स्टेशन से चारों दिशाओं में चलेंगी ट्रेन दोनों प्रोजेक्ट पूरे होते ही महू स्टेशन से खंडवा, धार और इंदौर की ओर ट्रेनों का संचालन होगा। यहां से चारों दिशाओं के लिए ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान में महू स्टेशन से 8 से 9 लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन ही होता है। वहीं यहां प्रोजेक्ट बनने के बाद यहां से कम से कम 80 से अधिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। वर्तमान में इंदौर से चलने वाली 60 से अधिक ट्रेनों का संचालन भी महू से ही होगा। चार राज्यों से सीधे कनेक्टीविटी - रतलाम मंडल के महू रेलवे स्टेशन की उपयोगिता आने वाले वर्षो में काफी बढ़ जाएगी। यहां से गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना राज्यों में सीधे टे्रनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

नए सिरे से तैयार होगा स्टेशन

रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि महू रेलवे स्टेशन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में महू स्टेशन मंडल के प्रमुख स्टेशनों में से एक होगा। एक्सपर्ट व्यू - रेल मामलों के जानकार नागेश नामजोशी ने बताया कि वर्तमान में जिस तरह से महू रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। वह नाकाफी है। भविष्य में यहां से साऊथ की ओर बड़ी संख्या में टे्रनों का संचालन होगा। ऐसे में यातायात दबाव का किस तरह से मैनेजमेंट होगा। वर्तमान में यहां चार प्लेटफार्म है। जोकि आने वाले समय में काफी कम होंगे। क्योंकि भविष्य में इंदौर रेलवे स्टेशन सिर्फ रनिंग स्टेशन रह जाएगा। कई ट्रेनों का संचालन महू रेलवे स्टेशन से ही करना होगा। यात्रियों से बातचीत - निशांत सागर ने बताया कि महू शहर भले ही छोटा है, लेकिन छावनी होने के कारण देश -दुनिया में व्याख्यात है। आने वाले समय में यहां का रेलवे स्टेशन अपने आप में बड़ा होगा। और हर रूट की ट्रेने मिल पाएगी। राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में स्टेशन से कुछ ही लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन आने वाले समय में यहां से बड़ी संख्या में लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होगा जिससे यात्रियों को फायदा होगा। फैक्ट फाइल - - वर्तमान में लंबी दूरी की 9 ट्रेनों का हो रहा संचालन - दो प्लेटफार्म से हो रहा संचालन - दिसंबर तक शुरू हो जाएगा नई स्टेशन बिल्डिंग से संचालन। - 6 डेमू ट्रेन का भी होता है संचालन - 31 जनवरी को बंद हो गया था मीटरगेज ट्रेन का संचालन