29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलेट्स इयर में इंदौर की नई पहल, 60000 स्कूली बच्चों को मिलेगा रागी का वैनिला-चाकलेट टेस्ट का रागी ड्रिंक

श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट कर्नाटक इसे मुफ्त में उपलब्ध कराएगागुड और रागी से बनेगा प्रभात का पोषण, एमओयू साइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sandeep Pare

•

Updated: 5 May 2023, 1:05 PM IST

मिलेट्स इयर में इंदौर की नई पहल, 60000 स्कूली बच्चों को मिलेगा रागी का वैनिला-चाकलेट टेस्ट का रागी ड्रिंक

मिलेट्स इयर में इंदौर की नई पहल, 60000 स्कूली बच्चों को मिलेगा रागी का वैनिला-चाकलेट टेस्ट का रागी ड्रिंक

इंदौर . जिले में बच्चों को कुपोषण से बचाने और प्रभात का पौष्टिक पोषण देने की शुरुआत होगी। जिले के 60000 स्कूली बच्चों को मिलेट्स रागी से बना ड्रिंक दिया जाएगा। यह ड्रिंक बच्चों में पोषण स्तर बढ़ाएगा और शैक्षणिक प्रदर्शन में बेहतर बनाएगा। पोषक डि््रंक में खास यह है, इसे बच्चों के पंसदीदा टेस्ट चाकलेट व वैनिला से बनाया गया है।

गुरूवार को जिला प्रशासन और सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट कर्नाटक के बीच एक एमओयू साइन किया गया । कलेक्टर ने अनुमति के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी है। इसे अगले शैक्षणिक सत्र में शुरु करेंगे। बच्चों के लिए रुचि पूर्ण बनाने के लिए इसमें पंसदीदा चॉकलेट और वैनिला फ्लेवर के न्यूट्रिशंस भी मिलाएं जाएंगे। जिससे बच्चे इसे रुचि से पिएंगे।
ट्रस्ट ने प्रभात का पोषण नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है। यह देश भर के 11000 स्कूलों में चल रहा है। कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया ट्रस्ट के सचिव और प्रशासन के बीच अनुबंध किया है। महू मे 21000 इंदौर ग्रामीण में 28000 प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों व नवी से बारहवीं तक के बच्चों को सीएम राइज स्कूल में भी यह ड्रिंक दिया जाएगा। अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने बताया कि स्कूलों में ही ट्रस्ट को छोटी सी जगह दी जाएगी। जहां स्वयंसेवक रागी ड्रिंक्स बनाएंगे।
ऐसे तैयार होता है ड्रिंक
प्रभात का पोषण आहार यह ड्रिंक मूलतः मिलेट्स पर आधारित है। इसे रागी और गुड मिलाकर बनाया जाता है। इस आहार को 3 मिनट पानी में उबालकर ठंडा करके उपयोग में ला सकते हैं। इसका स्वाद बेहतर करने और इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें साईं श्योर नाम का न्यूट्रीशन मिलाया जाता है। इसे बच्चों के पसंदीदा वेनिला और चॉकलेट फ्लेवर में बनाया गया है। इसमें विटामिन आयरन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसे बच्चों को क्लास स्टार्ट होने से पहले दूध में मिलाकर दिया जा सकता है। जिले में मिलेट़स ऑफ इयर को देखते हुए रागी डि्ंक्स देने का सोचा गया है।