
मंत्री ने कहा- कोरोना को खत्म करने के लिए 3 दिन का वैक्सीनेशन महोत्सव मनाया जाएगा
इंदौर. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इसी कम में मंत्री तुलसीराम सिलावट के आव्हान पर इंदौर में धर्मगुरुओं और जन-प्रतिनिधियों के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने और उसे सामाजिक आंदोलन बनाने के लिए चर्चा का आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले तीन दिनों तक वैक्सीन महोत्सव मनाया जाएगा।
इस बैठक में शहर क़ाज़ी सहित अन्ना महाराज तथा महामंडलेश्वरगण भी पधारे। साथ में गायत्री परिवार, लायंस और रोटरी क्लब जैसे समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने जरुरत है। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया ने भी अपनी राय रखी। धर्मगुरुओं ने प्रमुख रूप से कहा कि कोरोना के टीका के संदर्भ में हर तरह जानकारी आम जनता को मिलनी चाहिए। इस संबंध में अगर कोई भ्रांति पैदा करता है, तो उसका निराकरण भी हो।
बैठक में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि सोशल मीडिया में कोविड वैक्सीन के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने वालों के ख़िलाफ़ विधिक कार्रवाई भी होनी चाहिए। सुझावों के आधार पर इंदौर में दो अप्रैल से तीन दिवस के लिए वैक्सीन महोत्सव मनाने का निर्णय भी लिया गया। सभी की सहमति थी कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाना ज़रूरी है। मास्क् की अपरिहार्यता इस अभियान को सार्थक स्वरूप प्रदान करेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी धर्मगुरु अपने अनुयाइयों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे वे स्वयं भी वैक्सीन लगवाएंगे और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के साथ साझा भी करेंगे।
वैक्सीन सुरक्षित
मंत्री सिलावट ने कहा- वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके संदर्भ में फैलाई जा रही झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना को परास्त करने के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे सशक्त हथियार है।
Updated on:
02 Apr 2021 09:09 am
Published on:
02 Apr 2021 08:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
