
india का जो राज्य कन्या भ्रूण हत्या के लिए बदनाम है वहीं की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड का खिताब जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मानुषी ने किसी भारतीय के यह खिताब जीतने के 17 साल बाद सफलता हासिल की है। सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया था।
अनेक प्रतिभाओं की धनी मानुषी ने मां के लिए अपने विचारों से जजों का दिल जीता। जब उनसे पूछा गया कि दुनिया में सबसे अधिक सैलरी किस व्यक्ति को मिलना चाहिए तो उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सैलरी मां को मिलना चाहिए क्योंकि वह जो काम करती है वह कोई और नहीं कर सकता। इस दौरान उन्होंने बहुत की कम शब्दों में मां की ममता का महत्व बताया। यह वही आखिरी सवाल था जिसके बाद जजों को तय करना था कि मिस वल्र्ड का खिताब किसके नाम पर जाएगा।
miss world manushi chhillar के जबरदस्त hot pics, miss world 2017 manushi chhillar hot pics compare with sushmita priyanka aishwarya
मानुषी के इस जवाब ने सभी जजों का दिल जीत लिया और वे मिस वल्र्ड बन गईं। उनके खिताब जीतने के बाद से ही देश में जश्न का माहौल है। देश और दुनियाभर में से मानुषी के फैंस उनके फोटो पोस्ट कर रहे हैं और उनके सवाल जवाब की तारीफ कर रहे हैं।
हरियाणा की 20 वर्षीय मानुषी छिल्लर ने शनिवार को चीन के सनाया में ताज जीता। फस्र्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल व मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा सेकेंड रनर अप रहीं।
ज्यूरी का सवाल...
किस प्रोफेशन में ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए व क्यों?
मानुषी बोलीं, मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब पैसे से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां सबको प्यार और सम्मान देती है।
miss world manushi chhillar के जबरदस्त hot pics, miss world 2017 manushi chhillar hot pics compare with sushmita priyanka aishwarya
छठी भारतीय
रीता फारिया १९६६
डायना हेडेन १९९७
ऐश्वर्या राय १९९४
युक्ता मुखी १९९९
प्रियंका चोपड़ा २०००
मेडिकल की छात्रा
एमबीबीएस की छात्रा मानुषी ने प्रतियोगिता के लिए एक साल छोड़ दी थी पढ़ाई। एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यांगना मानुषी ने सोनीपत व दिल्ली से पढ़ाई की है।
Published on:
19 Nov 2017 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
