
इंदौर . इंदौर में एक मॉडल ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मॉडल के ट्वीट की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर, डीआईजी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया और कहा कि तुरंत इनकी शिकायत दर्ज कर आरोपियो को पकड़ा जाए।
इसके बाद तो जैसे पूरा महकमा ही इस केस में जुट गया। देर शाम केस दर्ज हुआ और मॉडल ने मेडिकल भी कराया। उसने बताया कि सड़क पर दो लड़कों ने उसकी स्कर्ट खींची और कहा कि दिखाओ इसके अंदर क्या है। इसके बाद वे अनबैलेंस हो गई और गिर गई।
घटना रविवार शाम 7.15 बजे की है, लेकिन युवती ने रात 2.30 बजे चोट के फोटो ट्वीट कर अपनी पीड़ा साझा की। सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। हालांकि कुछ लोगों ने पहचान उजागर होने का मसला उठाया तो उसने ट्वीट हटा लिया और अपना नाम भी बदल लिया। शाम 4.30 बजे युवती सामने आई और डीआईजी से मुलाकात के बाद शाम 6 बजे महिला थाने पर बदमाशों के खिलाफ धारा 354 में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।
मदद के लिए नहीं आया कोई
पीडि़त युवती ने इंस्टाग्राम पर शेयर लाइव में कहा, उसे ज्यादा दु:ख इस बात का है कि भीड़ भरी सड़क पर उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत हुई, लेकिन आसपास किसी ने उन्हें रोकना या पकडऩा उचित नहीं समझा। दूसरी गाडिय़ों पर सवार साथी ही आगे आए और उसे संभाला। एक बुजुर्ग जरूर आए। हालांकि वे भी यह कहकर निकल गए कि ऐसी स्कर्ट पहनी है इसलिए ऐसा हुआ।
युवती दोस्तों के साथ स्कीम न. 74 के एक कैफे में आयोजित डेजर्ट फेस्टिवल में शामिल होने गई थी। वहां से शाम 6.30 बजे सभी अलग-अलग गाडिय़ों पर लौट रहे थे। युवती ने स्कर्ट पहन रखा था। वह एक्टिवा पर थी। मंगल सिटी मॉल व विजयनगर थाने के सामने बाइक पर आए दो युवकों ने स्कर्ट को लेकर कमेंट किया।
वे यहीं तक नहीं रुके और स्कर्ट पकड़कर खींचने का प्रयास करने लगे। इससे वह घबरा गई, उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ी। इससे उसके हाथ व पैर में चोट आई। इस बीच युवक बाइक लेकर भाग गए। दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए।
पहचान हुई गिरफ्तारी नहीं
देर रात सत्य साईं चौराहे के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बाइक नंबर से बदमाशों की पहचान का दावा किया है। बदमाश निरंजनपुर के बताए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सीएम ने की साहस की प्रशंसा
बेटी मैं आपकी हिम्मत की सराहना करता हूं। मैं और पूरा प्रशासन आपके मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हम उन्हें तलाश कर जल्द से जल्द आप को न्याय दिलाएंगे, आप पुलिस की हर संभव मदद करें।
शिवराजसिंह चौहान, ट्विटर पर
केस दर्ज हो गया
काफी प्रयास के बाद युवती से संपर्क हो पाया। शाम 4.30 बजे वे आईं और घटना की जानकारी दी। उन्हें तुरंत महिला थाने भेजा जहां करीब 6 बजे बाद केस दर्ज हो गया और रात में मेडिकल हुआ।
हरिनारायणचारी मिश्रा, डीआईजी
Published on:
24 Apr 2018 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
