31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: इंदौर-1 के 13 फीसदी बूथों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने की वोटिंग

पूरे प्रदेश की नजर जिन विधानसभा सीटों पर लगी हुई हैं, उनमें इंदौर जिले की इंदौर-1 सीट भी शामिल है। यहां महिला वोटर्स ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा...

2 min read
Google source verification
mp_election_women_voters_number_increased.jpg

पूरे प्रदेश की नजर जिन विधानसभा सीटों पर लगी हुई हैं, उनमें इंदौर जिले की इंदौर-1 सीट भी शामिल है। प्रदेश के सबसे ज्यादा मुश्किल मुकाबलों में से एक गिने जा रहे इस सीट के चुनावों में मतदाताओं ने भी लोकतंत्र को लेकर जिम्मेदारी दिखाई। इस सीट पर महिला वोटर्स ने जागरूकता का परिचय दिया। इस सीट के 305 बूथों में से 13 फीसदी बूथों पर महिला वोटर्स ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया।

इंदौर-1 में कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर चुनावों में मतदाताओं की जागरूकता देखते बनी। इस सीट 3,63,648 मतदाताओं में से 72.28 फीसदी मतदाताओं ने 305 बूथों पर अपने मताधिकार का उपयोग किया। उसमें भी 41 बूथ ऐसे थे जिन पर पुरुष मतदाताओं से ज्यादा मत महिला मतदाताओं ने डाले।

अल्पसंख्यक महिलाएं भी दिखी जागरूक

इस विधानसभा के तहत आने वाले अल्पसंख्यक क्षेत्र की महिलाओं ने भी मतदान के लिए जागरूकता दिखाई। विधानसभा के तहत आने वाले जूना रिसाला के बूथ नंबर 124, 127,132 पर और चंदननगर के बूथ नंबर 204, 217 और 223 पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की।

3 बूथों पर बराबर

विधानसभा में तीन बूथ ऐसे थे जहां पर महिला और पुरुषों के समान वोट पड़े। धर्मराज कॉलोनी के वोटर्स का बूथ नंबर 189, सिरपुर का बूथ नंबर 200 और छीपाबाखल के बूथ नंबर 307 पर महिला और पुरुषों के एक समान वोट हुए।

यहां महिलाएं रही पुरुषों से आगे











































































































































































































































बूथ नंबर पुरूष वोटिंगमहिला वोटिंग

1


401406

3


246247

39


360369

44


464465

45


446476

48


454480

49


455517

50


421432

58


485496
66475489

90


305338

93


379412

101


422459

105


441443

108


440444

124


281319

127


389390

132


352364
133426444
140410443

148


413430

155


442446

158


321328

166


446453

177


287305

179


456488
180433449

198


365374

204


370392

217-439-459



223


506530

233


381404

235


461479

236


509516
237485510

238


412440

250


435438

258


488494

259


579545
264525549

284


532537

बराबर हुई वोटिंग



189


404404

200


461461

307


349349

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: निगरानी की नहीं मिली अनुमति, नाराज कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला की शिकायत के बाद नप गए रिटर्निंग ऑफिसर

ये भी पढ़ें :mp election 2023 भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने का प्रयास, कांंग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस

Story Loader