इंदौर. लाइफ स्टाइल डिसिज का बड़ा कारण मोटपा और खतरनाक हो गया है। इससे 13 प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह खुलासा हाल ही में अमरीकी जर्नल में प्रकाशित 1000 विभिन्न शोध की समीक्षा में हुआ।
मोटापे के संबंध में जानकारी के अभाव में डायबिटीज, हृदय रोग, अन्य बीमारियों के साथ कैंसर भी तेजी से फैल रहा है। इसोफेगस में एडेनोकैरिनोमा समेत गेस्ट्रिक कार्डिया, कोलन और मलाशय, यकृत, पित्ताशय की थैली, अग्नाशय, कॉर्पस गर्भाशय, अंडाशय, किडनी, थॉयराइड, महिला स्तन कैंसर या मैनिंगजिओमा और कई मायलोमा शामिल हैं। 93,000 महिलाओं पर 18 वर्षों तक किए शोध में पाया कि मोटापा ही आगे चलकर कैंसर का कारण बनता है।