22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4615 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 222 लोगों की मौत

शनिवार को इंदौर में 40 नए मरीज मिले, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई

less than 1 minute read
Google source verification
corona_virus2.jpg

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 4615 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 222 लोगों की मौत

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4615 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 222 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शनिवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1335 सैंपल प्रात्त हुए और 40 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 18 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 3415 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 978 है।


12965 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में 167 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 12965 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 550 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 9971 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2444 है।