इंदौर

बड़ी राहत…बारिश के दौरान नहीं कटेगा चालान, कलेक्टर ने दिए निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर में बारिश के दौरान चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

less than 1 minute read
Jun 28, 2025
फोटो- पत्रिका


MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अब वाहनों का चालान नहीं काटा जा सकेगा। इसके संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, इंदौर-देवास बायपास में जाम की स्थिति बनने के कारण कलेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।



बारिश के दौरान इंदौर में नहीं कटेगा चालान


कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने शहर की मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर जल-जमाव की समस्या को रोकने के लिए त्वरित जल निकासी की व्यवस्था करने और ड्रेनेज सिस्टम को सक्रिय रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।


इसके साथ ही सभी ट्रैफिक सिग्नलों को सुचारु रूप से चालू रखने के लिए मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। बैठक में बताया गया कि शहर में यातायात सुचारू बनाये रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा क्यूआरटी दल बनाएं गए हैं।


यातायात जाम की स्थिति होने पर यह दल तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू बनायेगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस दल में नगर निगम और होमगार्ड के अमले को भी शामिल करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा ‍कि झोनल अधिकारी भी सतत समन्वय रखें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में तय किया गया कि वर्षाकाल के दौरान चालानी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Published on:
28 Jun 2025 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर