
MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लेते हुए डॉक्यूमेंट्स में अब इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि विश्विद्यालय के आधिकारिक दस्तावेजों में इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा।
देवी अहिल्या विश्विद्यालय के कुलपति डॉ राकेश सिंघई के मुताबिक, कार्यकारी परिषद की बैठक में एक राष्ट्र, एक नाम - भारत की अवधारण के तहत पेश किया था। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद DAVV देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। जो भारत शब्द का इस्तेमाल करेगा। इसके तहत विश्वविद्यालय अपने सभी दस्तावेज, डिग्री, मार्कशीट और कई कागजातों में सिर्फ भारत का इस्तेमाल करेगा।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय झाबुआ में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहा है। इसका निर्णय कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया है। इसके अलावा डीएवीवी के तक्षशिला परिसर में आयुष केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जल्द ही सभी दस्तावेजों में बदलाव की प्रक्रिया को लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की स्थापना 1964 में हुई थी और यह राज्य के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है।
Updated on:
12 Jan 2025 06:17 pm
Published on:
12 Jan 2025 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
