
MP News: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के इंदौर जिले के महू दौरे पर हैं। उनके साथ आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी पहुंचे हैं। यहां पर आर्मी की सभी यूनिटों का दौरा करेंगे। आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजन के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जाए। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सेना की अहम भूमिका होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमें खुद को हमेशा अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आपका अनुशासन साधना से कम नहीं। देश की उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर लगातार चुनौतियों का लगातार सामना करना पड़ा रहा है। हमारे दुश्मन बाहरी हों या आतंरिक, हमें उन गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखनी होगी। महू के बारे उन्होंने कहा कि आर्मी वॉर कॉलेज इन्फेंटरी स्कूल और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग भी सेवाएं दे रहे हैं।
आगे उन्होंने बताया कि आप जब भी कुछ करने की सोचते हैं। तो कैलकुलेट नहीं करते। बल्कि आप यह सोचते हैं कि आपको यह करना ही है, यही आपका डेडिकेशन, समर्पण सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।
महू का यह क्षेत्र कई कारणों से ऐतिहासिक महत्व रखता है। बाबा साहेब भीभराव अंबेडकर के जन्म स्थान होने के कारण, यह क्षेत्र हम सबके लिए, किसी पुण्य भूमि से कम नहीं है। उनके जन्म स्थान होने के अलावा भी यह क्षेत्र कई कारणों से महत्वपूर्ण है। रक्षा मंत्री ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Updated on:
29 Dec 2024 06:13 pm
Published on:
29 Dec 2024 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
