
MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की एयर इंडिया फ्लाइट पर दिग्विजय सिंह ने तंज भी कसा और साथ भी दिया। उन्होंने इंदौर पहुंचकर टूटी कुर्सी को लेकर कहा कि मैं भी उसी प्लेन में था, लेकिन मेरी कुर्सी तो ठीक थी।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की साइड लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को प्लेन में फर्स्ट रो में सीट मिलती है। इसमें एयर इंडिया की गलती है। उनको वह सीट दी जानी चाहिए थी। रही टूटी कुर्सी की बात तो कभी-कभी हो जाता है। मैं तो शिकायत भी नहीं करता हूं। एक-दो घंटे की फ्लाइट के लिए क्या शिकायत करना।
राजधानी भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी का समय छोड़ दिया जाए तो जो भी ग्लोबल समिट हुई हैं। उसका हिसाब पीएम मोदी को अपने भाषण में देना चाहिए। शिवराज सिंह समय कितनी मीट हुई, कितने निवेश करार हुए, कितने को रोजगार मिला। यह सब की भी जानकारी देनी चाहिए।
प्रयागराज महाकुंभ के पानी की गुणवत्ता को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये मामला एनजीटी में चला गया है, लेकिन विविध लैब रिपोर्ट में पानी में मल-मूत्र के अंश पाए गए हैं। इसमें मुद्दे की बात तो यह है कि साढ़े सात हजार करोड़ रुपे सफाई के लिए थे। तो फिर केमिकल डालकर उसे ठीक क्यों नहीं किया गया।
Updated on:
24 Feb 2025 05:54 pm
Published on:
24 Feb 2025 05:53 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
