19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने छोड़ा खाना, रेसीडेंसी कोठी की रसोई में मिले कॉकरोच

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां राज्यपाल ठहरे थे, उसी रेसीडेंसी कोठी के किचन में कॉकरोच और सड़ी-गली सामग्री पाई गई।

less than 1 minute read
Google source verification
indore news

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मेहमानवाजी बड़ी लापरवाही सामने आई है। रेसीडेंसी कोठी में राज्यपाल ठहरे हुए थे। उसी रेसीडेंसी की रसोई में गंदगी के साथ कॉकरोच और सड़ा हुआ खाना मिला। जिस पर राज्यपाल भड़के उठे और खाना खाने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा को तलब किया गया है।

दरअसल, राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय यानी DAVV के दीक्षांच समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। वह रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर एक और दो में ठहरे हुए थे। जब सुबह निरीक्षण के लिए एडीसी नरेंद्र रावत (आइपीएस) और उनके साथ आए अधिकारी विपुल शाह जब किचन पहुंचे, तो गंदगी देखकर हैरान रह गए। रसोई में कॉकरोच और कीड़े घूम रहे थे। बर्तन गंदे पड़े हुए थे। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने राज्यपाल को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया।

बेडशीट में दाग-धब्बे, इंदौर रेसीडेंसी कोठी की लापरवाही उजागर

राज्यपाल मंगू भाई पटेल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग और धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। उन्होंने साफ सुथरी बेडशीट मांगी तो कर्मचारी उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अधिकारियों ने किचन का निरीक्षण तो उसमें भी सड़ी-गली सामग्री के साथ कॉकरोच घूमते नजर आए। जिसके बाद अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को जमकर फटकार लगाई।

बता दें कि, हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास है। कंपनी के संचालक का कहना है कि उनका भुगतान जुलाई 2023 से लंबित है। हाल में ही उन्हें केवल चार रूपये मुहैया कराएं गए हैं।