19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MBA छात्रा हत्याकांड : अश्लील वीडियो से जुटाए जाएंगे सबूत, दोस्त खोलेंगे कई राज!

MBA Student Murder Case : एमबीए छात्रा हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब परिजन और दोस्तों से बयान लेने की तैयारी कर रही है।

2 min read
Google source verification
MBA Student Murder Case

MBA छात्रा हत्याकांड (Photo Source- Patrika)

MBA Student Murder Case : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के द्वारका पुरी थाना इलाके में एमबीए छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी पीयूष को जेल भेज दिया गया है। बुधवार को उसकी 3 दिनों की पुलिस रिमांड खत्म हो गई। पुलिस अब परिजन, दोस्तों और कॉलेज प्रबंधन के बयान लेने की तैयारी में है। पूरे घटनाक्रम में कई बार अश्लील वीडियो का जिक्र आया था, जिसे आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के मोबाइल से उसके कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप, कॉन्टैक्ट लिस्ट के लोगों और सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा किया था। पुलिस उस व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और उन लोगों से भी पूछताछ करेगी, जिन्हें यह वीडियो भेजे गए थे। फॉरेंसिक की मदद से स्क्रीन शॉर्ट और विवाद के कारणों सहित कई अहम सबूत को जांच में लिया गया है।

द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया, आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी द्वारा साझा किए गए पीड़िता के अश्लील वीडियो से संबंधित डिजिटल साक्ष्य एकत्र करेगी। आगे की जांच के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

'मैंने मार दिया है… अब मुझे फांसी दे दी जाए…'

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक पत्र भी बरामद किया है, जिसमें उसने आत्मघाती विचार व्यक्त किए थे। पत्र में कथित तौर पर लिखा था, ‘मैंने मार दिया है, अब मुझे फांसी दे दी जाए’। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आरोपी ने संदेह के चलते हत्या की है। आरोपी और पीडि़ता में शुरू से विवाद हो रहा था। उसने कमरे में जाने के पहले पीड़िता को आइस्क्रीम दिलवाई थी, जिसे पीड़िता ने फेंक दी। उसके बाद कमरे में विवाद होने लगा।

चैट से बढ़ा शक, उपहार देने के बहाने बुलाया, फिर जबरदस्ती

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने कुछ दोस्तों से चैट करती थी। आरोपी ने कथित तौर पर वे चैट पढ़ ली थीं। इसी वजह से उसे पीड़िता पर शक हुआ और उसने हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने बताया, आरोपी ने पीड़िता को ‘उपहार’ देने के बहाने बुलाया था। उसने कथित तौर पर छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। जब उसने अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए मना किया तो उसने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की। हमले के बाद उसने अपार्टमेंट में मिली रस्सियों से पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। जब छात्रा ने दोबारा विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके सीने पर बैठ गया, जिससे दम घुटने के कारण वह बेहोश हो गई। जब उसे एहसास हुआ कि उसकी सांसें रुक गई हैं तो उसने कथित तौर पर उसके सीने के पास इतनी जोर से चाकू मारा कि चाकू ही टूट गया।

एविडेंस की फोरेंसिक से जांच

एसीपी शिवेंदू जोशी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, दुष्कर्म की धारा का इजाफा तथ्यों के आधार पर किया जाएगा। अब डिजिटल एविडेंस और फोन की चैटिंग सहित कई तरह के सबूतों को फॉरेंसिक जांच की जाएगी। मृतका के पिता और परिजन के साथ ही दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। उनके बयान दर्ज करने के साथ ही पूरी जांच बारीकी से की जाएगी।