2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर-मुंबई वंदे भारत के लिए दिल्ली पहुंची चिट्ठी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर से मुंबई के बीच एक नई ट्रेन चलाने के लिए पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है।

2 min read
Google source verification
vande bharat train

फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मुंबई के बीच वंदे भारत चलाने को लेकर पूर्व सांसद और लोकसभा सांसद सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इंदौर से मुंबई के बीच ज्यादा यात्रियों को देखते हुए मुंबई के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने के मांग की गई है। हालांकि, सुमित्रा महाजन पहले भी रेल मंत्री को पत्र लिख चुकी है।

सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

पूर्व सांसद और लोकसभा स्पीकर रही सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को पत्र लिखा कि इंदौर से मुम्बई के मध्य वर्तमान में 2 यात्री गाड़ियों का परिचालन किया जाता है जिसमें अवंतिका एक्सप्रेस प्रतिदिन व दुरंतो सप्ताह में 2 दिन परिचालित की जाती है। यातायात के दबाव को देखते हुए मुंबई के लिए एक अतिरिक्त यात्री गाड़ी चलाए जाने की आवश्यकता है।

आगे सुमित्रा महाजन ने अनुरोध करते हुए लिखा कि इस मार्ग पर वंदे भारत अथवा अन्य तेज गति की सेवा प्रारंभ की जावे व यदि यह त्वरित संभव न हो तो वर्तमान में चल रही दुरंतो यात्री गाड़ी को प्रतिदिन संचालित किया जावे प्रतिदिन चलाने के समय परिवर्तन आवश्यक है। आशा है कि आप इस सुझाव का उचित परीक्षण करेंगे।



आपको बता दें कि, वर्तमान में इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12228 है। जो कि इंदौर से मुंबई सेंट्रल तक चलती है। इस सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन सिर्फ हफ्ते में दो ही दिन होता है। ट्रेन इंदौर से 9 बजे रात को रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।

इधर, अवंतिका एक्सप्रेस इंदौर से पांच बजे चलती है और सुबह साढ़े 6 बजे मुंबई पहुंचती है। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में सातों दिन होता है।