इंदौर. शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने गुरुवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान निगमायुक्त ने अफसरों को स्वच्छता में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। उन्होंने सभी अधिकारियों को शुक्रवार से मैदान में रहकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आगामी त्योहार को देखते हुए निगम आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, समस्त झोनल अधिकारी, नियंत्रणकर्ता अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआइ, सहायक सीएसआइ, निगम के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। निगम आयुक्त ने निर्देशित दिया कि आगामी त्योहारों के वक्त बाजारों और रहवासी क्षेत्रों में अधिक कचरा होने की संभावना है, इसलिए उसका उचित निपटान सुनिश्चित करें। इसके लिए अतिरिक्त वाहन संसाधन या स्टाफ को भी तैनात किया जाए।