
Murder : साथियों ने की बैंक कलेक्शन एजेंट की निर्मम हत्या, शव को बोरे में बांध कर नाले में फेंका
इंदौर. राऊ थाना क्षेत्र में साथियों ने बैंक के कलेक्शन एजेंट की हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे में बंद शव बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में कलेक्शन के पैसे पर नीयत खराब होने पर हमलावर साथियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।
शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे राऊ पुलिस को कमला नगर नाले में बोरे में बंद लाश होने की सूचना मिली थी। मौके पर एडिशनल डीसीपी जयवीर ङ्क्षसह भदौरिया, टीआइ नरेंद्र ङ्क्षसह रघुवंशी, एफएसएल अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे। टीम ने नाले से शव निकाल उसे जांच में शामिल किया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि हुकुम वर्मा 25 निवासी नरङ्क्षसहगढ़ हाल मुकाम दुर्गा नगर की हत्या हुई है। जांच में पता चला है कि हुकुम बंधन बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में असलम और नंदू उर्फ किशोर दोनों निवासी राऊ क्षेत्र के साथ काम करता था।
16 अगस्त को हुकुम कलेक्शन के लिए निकला तो वापस नहीं लौटा। संभावित स्थान पर तलाश के बाद भी वह नहीं मिला तो परिजन ने राजेंद्र नगर थाने में 17 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद से थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को शव मिलने के बाद राऊ पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आखिरी बार हुकुम को नंदू और असलम के साथ देखा गया था। संदेह के चलते टीम ने दोनों को हिरासत में लिया।
डिकम्पोज हुआ शव, लग गए थे कीड़े
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बैंक कलेक्शन के रुपयों पर नीयत खराब होने के चलते उनके द्वारा हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना वाले दिन हुकुम के पास 80 से 90 हजार रुपए थे। लाश को किस तरह ठिकाने लगाया, इस दिशा में टीम जांच कर रही है। टीआइ नरेंद्र ङ्क्षसह रघुवंशी ने बताया कि मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर रहे हैं। घटनास्थल से डिकम्पोज शव बरामद किया है। शव पर कीड़े लग गए थे। सिर पर गंभीर चोट के निशान है। संभवत: पत्थर और भारी वस्तु से वार कर हत्या की है। शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। वहां से एमवायएच स्थित मच्र्यूरी भेजा है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद मौत की असल वजह का पता चलेगी। जानकारी मिली है कि हुकुम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्गा नगर में रहता था।
पहले सिर पर पत्थर से किया वार और फिर गला घोंट दिया!
राजेंद नगर टीआइ मनीष डाबर ने बताया कि हुकुम ङ्क्षसह डेढ़ वर्ष से कलेक्शन का काम कर रहा था। कलेक्शन के बाद दोपहर 2 बजे घर पहुंच जाता था। जांच में पता चला है कि घटना दिनांक को राऊ के कमला नगर में हुकुम को कलेक्शन के लिए जाना था। उस दिन असलम और नंदू को किसी को वादे के तहत पैसा देना था। दोनों की नीयत उसके पैसे पर थी। दोनों असलम के घर हुकुम को लेकर पहुंचे। यहां परिजन को सर के आने की बात कही। जब हुकुम अपने डिवाइस में रुपयों की इंट्री करने लगा तो असलम ने सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो नंदू ने गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में बंद कर घर के पिछले हिस्से में फेंक दिया। रात में शव उठाकर नाले में फेंक दिया। वजन होने से शव तले में चला गया, लेकिन डिकम्पोज होने पर पानी के उपर आ गया। परिजन ने हाथ में लिखे एचएस व कपड़े को देख पहचान की।
Published on:
20 Aug 2022 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
