
भाजपा के वरिष्ठ नेता से राष्ट्रकवि बोले...73 के हो गए, दो साल और हैं संभावनाओं के...
इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे का कल जन्मदिन था, जिसमें कई नेता बधाई देने पहुंचे। उनमें वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन भी थे, जिनका बधाई देने का अंदाज ही जुदा था। उन्होंने मोघे से पूछ लिया कि कितने साल के हो गए? जवाब आया 73 वर्ष। ये सुनकर सत्तन ने मुस्कुराते हुए तपाक से कहा कि अभी दो साल और हैं संभावनाओं के। इस बात पर जमकर ठहाके लग गए।
मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में वरिष्ठ नेता मोघे का तीन दशक से अपना एक अलग स्थान है। वे अभाज्य मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री थे, जब 40 लोकसभा और 320 विधानसभा सीट होती थीं। सभी सीटों पर कौन प्रत्याशी होगा, मोघे की स्वीकृति के बगैर तय नहीं होता था। आज भी उनकी बात को संगठन खासी तवज्जो देता है। यही वजह से है कि आज भी पार्टी के कई नेता उन्हें मान-सम्मान देते हैं। कल भी उनके जन्मदिन पर ऐसा ही हुआ।
घर पर सुबह 9 बजे से मिलने वालों का तांता लगा रहा। वे तो कोई आयोजन करने के मूड में नहीं थे, लेकिन समर्थक दिलीप शर्मा और जेपी मूलचंदानी ने उन्हें राजी किया। मिलने वालों में राष्ट्रीय कवि सत्तन ने सबसे चौंकाने वाली बधाई दी। उन्होंने पार्टी की उम्र को लेकर बनाई गई पॉलिसी पर कटाक्ष किया। मोघे से उम्र पूछने के बाद में सत्तन ये बोलकर बताने में नहीं चुके कि दो साल बाद वे 75 के हो जाएंगे। पार्टी गाईड लाइन के हिसाब से ये उम्र अनफिट करार दी गई है।
मौके पर मौजूद सारे नेताओं ने भी जमकर ठहाके लगाए। हालांकि उनकी उपस्थिति भी खासी चौंकाने वाली थी, क्योंकि दोनों के बीच में कुछ वर्षों पहले तक तालमेल नहीं था लेकिन अब घनिष्टता नजर आई। वहीं, वरिष्ठ नेता भंवरङ्क्षसह शेखावत ने भी सौ साल जीने और आशीर्वाद बने रहने की बधाई दी। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने फोन से बधाई दी।
ये नेता घर पहुंचे
मंत्री तुलसीराम सिलावट व उषा ठाकुर, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, भंवरसिंह शेखावत, बाबूसिंह रघुवंशी, सत्यनारायण सत्तन, गोपी नेमा, मोहन सेंगर, प्रमोद टंडन, राजसिंह गौड़, एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, बबलू शर्मा और अश्विन शुक्ल सहित दो दर्जन से अधिक पार्षद मोघे के घर बधाई देने पहुंचे। इधर, खरगोन से भी बड़ी संख्या में नेता मिलने आए थे। पहुंचने वालों के लिए बकायदा सुबह नाश्ता तो शाम को भोजन रखा था।
Updated on:
03 Dec 2022 11:06 am
Published on:
03 Dec 2022 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
