
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने घोषणा, जल्द जाएगी भाजपा सरकार
इंदौर. भाजपा अपनी झूठ बोलने की मशीन से देश का माहौल बिगाड़ रही है। झूठे ट्वीट कराए जाते हैं। नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से न कराना उनका अपमान है। कांग्रेस नौजवानों के लिए गंभीर है। आगामी चुनाव में युवाओं को मौका मिलेगा। कांग्रेस झूठ नहीं बोलती। कर्नाटक में जो वादा किया, वह पूरे किए जा रहे हैं। मप्र में भी कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफी का वादा पूरा किया। प्रदेश में चोरी की गई सरकार ज्यादा नहीं चलेगी। कांग्रेस का प्रदेश में माहौल है यहां भी हमारी सरकार बनेगी। यह कहना हे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया का है। वे शनिवार को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 साल 9 सवाल के तहत बोल रहे थे। कांग्रेस देशभर में इस तरह की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। इस दौरान सवालों की किताब विमोचन भी किया गया। इस किताब में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे सवाल है। वालिया के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, सह संगठन प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, अमित चौरसिया, रमीज खान और दौलत पटेल ने भी अपनी बात रखी
National Congress, National Secretary Congress Vaibhav Walia, Indore Congress, Government of Madhya Pradesh
कांग्रेस ने शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि मनाई। मधुमिलन चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सबसे पहले जिला कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों ने संबोधन में नेहरू के विचारों पर बात कर उन्हें याद किया। शर्मा ने कहा कि नेहरू देश के महान नेता थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था, सब उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी पुकारते थे। हम सबको भी देश की और कांग्रेस की मजबूती के लिए उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, विनय बाकलीवाल, अरविंद बागड़ी और सन्नी राजपाल भी मौजूद थे।
Published on:
28 May 2023 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
