22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि : इस बार गज पर होगा माता का आगमन, बन रहे कई दुर्लभ संयोग पलट देंगे किस्मत

शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार माता का आगमन गज (हाथी) पर होगा। ऐसा कहा जाता है कि यह समृद्धि और बारिश का संकेत देने वाला वाहन है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Sep 23, 2019

नवरात्रि : इस बार गज पर होगा माता का आगमन, बन रहे कई दुर्लभ संयोग पलट देंगे किस्मत

नवरात्रि : इस बार गज पर होगा माता का आगमन, बन रहे कई दुर्लभ संयोग पलट देंगे किस्मत

इंदौर. शक्ति की भक्ति का पर्व नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार माता का आगमन गज (हाथी) पर होगा। ऐसा कहा जाता है कि यह समृद्धि और बारिश का संकेत देने वाला वाहन है। स्थापना के अवसर पर कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। ब्रह्मयोग के साथ मंगलकारी अमृत व सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ज्योतिर्विदों के मुताबिक यह संयोग मां दुर्गा की आराधना को और भी लाभदायक बना देता है, जिससे साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

ये हैं नवरात्रि के मुहूर्त

अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 28 सितंबर को रात 11.55 बजे होगी, जो 29 सितंबर रात 8.13 बजे तक रहेगी। नवरात्रि के शुभ हस्त नक्षत्र सूर्योदय से शाम 7.16 बजे तक रहेगा, जबकि ब्रह्म योग शाम 4.09 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से शाम 7.06 बजे तक रहेगा।

रविवार और सोमवार का वाहन है गज

ज्योतिर्विदों के मुताबिक अगर रविवार और सोमवार को नवरात्रि शुरू होती है तो माता का वाहन गज (हाथी) होता है। इसी तरह शनिवार और मंगलवार को आगमन का वाहन घोड़ा, शुक्रवार को डोला, बुधवार को नाव होती है। घोड़े पर आने पर युद्ध, नाव पर आने पर कार्यों में सिद्धि और डोला आगमन होने पर प्राकृतिक आपदा के संकेत मिलते हैं।

नवरात्रि में इन बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान