3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

neet result 2018- आज हुआ घोषित,इंदौर के संगीत राठी बने नीट के सेंट्रल इंडिया टॉपर

नीट रिजल्ट आज दोपहर हुआ घोषित

3 min read
Google source verification
neet

neet

इंदौर. नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2018 का रिजल्ट सोमवार को जारी हुआ। इसमें इंदौर के संगीत राठी की ऑल इंडिया २२वीं रैंक बनी।
उन्होंने ७२० में से ६७५ माक्र्स स्कोर किए। रिजल्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एग्जामिनेशन (सीबीएसई) ने निर्धारित समय से एक दिन पहले जारी हुआ है। संगीत सेंट्रल इंडिया के टॉपर रहे। मेडिकल में मध्यप्रदेश में 2150 और देशभर में 66 हजार सीटों पर प्रवेश मिलना है। पिछले साल की तुलना में कटऑफ भी गिरा है। 2017 में जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 131 था, तो इस साल गिरकर 119 हो गया। एक्टपट्र्स के मुताबिक ऐसा कॉलेज की सीट कम होने से हुआ है।
प्रदेश टॉपर संगीत ने बताया कि वे मूलतः हरियाणा रोहतक से हैं और होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वे रोज 12 घंटे पढ़ाई करते हैं। इंदौर में एक साल पहले ही वे आए हैं और उन्होंने 12वीं के बाद से इंदौर आने का फैसला किया। अटेंडेंस करने के लिए स्कूल जाते थे, फिर भी 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। उस वक़्त बायोलॉजी टफ रहता था, चूँकि वो लर्निंग सब्जेक्ट था, इसलिए परेशानी होती थी। लेकिन उन्होंने फोकस बढ़ाया और सुधार किया,कई बार रिविजन किया। फिजिक्ट, केमेस्ट्री लॉजिकल सब्जेक्ट उन्हें अच्छा लगता है।उन्होंने कहा कि एग्जाम में मैं ज्यादा परेशान नहीं होता क्योंकि ओशो को बहुत मानता हूँ,किताबें पढ़ता हूं और मेडिटेशन करता हूँ। आगे जाकर न्यूरोसर्जन बनना है।

इस बार रिजल्ट 54% रहा। दिल्ली की कल्पना कुमारी 720 में से 691 नंबर के साथ मेरिट में पहले स्थान पर रहीं। वहीं इंदौर के संगीत राठी को ऑल इंडिया में 22वीं रैंक मिली है। इस बात खुलासा मानव संसाधन विकास (एचआरडी) में सचिन अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि परीक्षा के रिजल्ट आज ही जारी किए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, सीबीएसई ने जानकारी दी है कि नतीजे आज जारी किए जाएंगे.' बता दें कि परीक्षा के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

1. ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं।

2. वहां होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन सर्विसेज टैब में NEET (UG) Result 2018 2018 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा।

4. यहां अपना पूरा विवरण दें और आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

5. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

नीट 2018- कट-ऑफ
विशेषज्ञों के अनुसार इस बाद जिस तरह का पेपर आया है, उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कट-ऑफ का स्तर घटेगा।

पिछले साल कट-ऑफ

अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 50 प्रतिशत था और क्वालिफाइंग स्कोर 720 में 131 था। श्रेणी के लिए यह 107 था और क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 40 प्रतिशत था। शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 118 था।

इस बार रिजल्ट 54% रहा। दिल्ली की कल्पना कुमारी 720 में से 691 नंबर के साथ मेरिट में पहले स्थान पर रहीं। वहीं इंदौर के संजीत राठी को ऑल इंडिया में 22वीं रैंक मिली है। बता दें कि नीट 2017 में इंदौर के अर्चित गुप्ता और मनीष मूलचंदानी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।

इस बात खुलासा मानव संसाधन विकास (एचआरडी) में सचिन अनिल स्वरूप ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि परीक्षा के रिजल्ट आज ही जारी किए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, सीबीएसई ने जानकारी दी है कि नतीजे आज जारी किए जाएंगे.' बता दें कि परीक्षा के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

1. ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं।

2. वहां होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन सर्विसेज टैब में NEET (UG) Result 2018 2018 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा।

4. यहां अपना पूरा विवरण दें और आपको अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

5. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

नीट 2018- कट-ऑफ
विशेषज्ञों के अनुसार इस बाद जिस तरह का पेपर आया है, उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कट-ऑफ का स्तर घटेगा।

पिछले साल कट-ऑफ

अनारक्षित श्रेणी के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 50 प्रतिशत था और क्वालिफाइंग स्कोर 720 में 131 था। श्रेणी के लिए यह 107 था और क्वालिफाइंग पर्सेंटेज 40 प्रतिशत था। शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 118 था।

Story Loader