
Raja raghuvanshi murder case: (Photo Source - Patrika)
Raja raghuvanshi murder case: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद बीते दिन आरोपी राज रघुवंशी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इधर, इंदौर में रघुवंशी परिवार (Raja Raghuvanshi murder case) ने इस पर दुख जाहिर किया। बड़े भाई ने कहा कि राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। वहीं मां ने कहा कि सोनम के इंदौर आने पर पूछूंगी कि मेरे बेटे को क्यों मारा ? राजा के परिवार ने सोनम को जमानत मिलने पर दुख जाहिर किया है।
बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हम सोनम की जमानत निरस्त कराने के लिए शिलांग हाई कोर्ट में अर्जी लगाएंगे। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। हमें शिलांग से सूचना मिली है कि आरोपी राज कुशवाह की जमानत याचिका की सुनवाई हुई।
वहीं मां उमा रघुवंशी ने बेटे की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिलने की बात कही। मालूम हो कि सोनम की ओर से शिलांग की कोर्ट में जमानत को आवेदन लगाया गया था। उसमें बताया गया था कि गाजीपुर से गिरफ्तारी के दौरान उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई। जो उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन था।
पुलिस ने कोर्ट में जो चार्जशीट पेश की, उसमें 90 लोगों के गवाही होनी है। अब तक चार की गवाही हुई। ऐसे में शिलांग कोर्ट ने सोनम के चौथी बार लगाए जमानत आवेदन को स्वीकार कर सशर्त जमानत दे दी। शर्तें हैं कि सोनम किसी सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगी। हर तारीख पर कोर्ट में उपस्थित होगी। कोर्ट के क्षेत्राधिकार से बिना कोर्ट इजाजत के नहीं जा सकेगी।
आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा का परिवार उसकी जमानत खारिज कराने की कोशिश में जुट गया है। इसे लेकर राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वकील ने उनसे संबंधित दस्तावेज भेज दिए हैं, जिन पर साइन कर वे दोबारा वापस भेजेंगे। परिवार का कहना है कि जल्द ही सोनम की जमानत रद्द की जाएगी।
आरोपी सोनम रघुवंशी की रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का कहना है कि सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे उससे मतलब नहीं है। पिताजी शिलॉन्ग से इंदौर के लिए निकल चुके हैं। कोर्ट ने कहा था कि सोनम की रिहाई के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद होना चाहिए। जिस दिन जमानत मिली, उसी दिन फोन आया था तो जाना पड़ा। हमारा परिवार बिखर गया है। हम सब तरफ से अकेले हो गए हैं। मुझे किसी से मतलब नहीं है। धीरे-धीरे मेरा पेशेंस खत्म हो रहा है।
इंदौर सहित देश में सबसे चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया था। बता दें कि राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।
Published on:
30 Apr 2026 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
