
इंदौर. देपालपुर थाने क्षेत्र में कल शाम एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। इस बार दुल्हन का शिकार और कोई नहीं बल्कि एक मजदूर हुआ है, जिसने मजदूरी क रके शादी के सपने को साकार करने के लिए एक-एक रुपया जोड़ा था, उन्हीं रुपयों को लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई।
देपालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम निलेश पिता सेवाराम प्रजापत निवासी बनेडि़या ने श्किायत में बताया कि वो एक मजदूर है और उसकी शादी के लिए कोई लडक़ी नहीं मिल रही थी। इस पर उसके किसी परिचित ने अर्जुन निवासी इंदौर से संपर्क किया था। अर्जुन शादी कराने का ही काम करता है और इसके बदले में वो रुपए लेता है। अर्जुन ने मजदूर से 80 हजार रु पए लिए और उसकी मुलाकात सपना पिता हरिसिंह राजपूत से कराई थी। सपना ने उसे बताया था कि उसका पूर्व में बाबूसिंह निवासी सुखलिया से विवाह हुआ था। विवाह के बाद उसके पति की मौत हो गई थी। उसकी कोई संतान नहीं है और वो अभी पिता के साथ रहती है। बाद में दोनों ने 23 जुलाई को देपालपुर कोर्ट में शादी कर ली।
सारे गहने लेकर हो गई चंपत
शादी के बाद वो उसके सारे गहने और कुछ रुपए लेकर घर से यह कहकर निकल गई कि उसकी मां की तबियत ज्यादा खराब है। उसने जाने के बाद उससे संपर्क नहीं किया। इस पर उसे हुआ तो वो महिला के घर गौरीनगर पहुंचा। गौरी नगर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि वो लुटेरी दुल्हन का शिकार हुआ है, क्योंकि महिला वहां पर रहती ही नहीं है और उसने झूठ बोला की उसके बच्चे नहीं है। आस-पास पता किया तो पता चला कि वो पहले यहां रहती थी और उसके बच्चे भी हैं। मामले में फरियादी ने थाने की शरण ली। थाना प्रभारी ने कहा कि देर रात होने के कारण प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। आज मामले में जांच कर प्रकरण दर्ज करेंगे।
Published on:
01 Aug 2018 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
