30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में नए कोरोना मामले दोहरे शतक के करीब, अब तक 349 मरीजों की मौत

शहर में हर दिन हो रहा कोरोना ब्लास्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 20 Aug 2020, 8:41 AM IST

corona_news.jpg

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का संक्रमण अभी रूका नहीं है। कोरोना अब इन्दौर शहर के आसपास इलाकों में भी फैलने लगा है। अब नए कोरोना मामले में इंदौर दोहरे शतक के करीब पहुंच गया है। शहर में कोरोना वायरस संक्रमित 189 नए कारोना पॉजिटिव मिले। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार आज 2697 सैंपल निगेटिव मिले। बुधवार की रात तक 2900 सैंपल की जांच की गई। जबकि 2090 सैंपल प्राप्‍त किए गए। आज रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्‍या 11 थी। इंदौर शहर में कोरोना महामारी से तीन और लोगों की मौत हो गई। इसे मिलाकर कुल मौतों का आंकड़ा अब 349 हो गया है। 68 मरीजों को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया जबकि अब शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 3070 है।

कोरोना समीक्षा बैठक में निर्देश

वहीं कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ जिलों से कोरोना की टैस्टिंग रिपोर्ट लेट आने की सूचना आ रही है। इस संबंध में सभी संभागायुक्त अपने संभाग के‍जिलों में टैस्टिंग की रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाए यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में टेस्टिंग कम है, अत: संबंधित कलेक्टर्स टैस्टिंग बढ़ाएं। जिलों के लिए बनाए गए प्रभारी अधिकारी अपने प्रभार के जिलों में टेस्टिंग बढ़ाया जाना सुनिश्चित करें। अपने जिलों की पूरी चिंता करें, रोज समीक्षा करें, समय-समय पर वहां के दौरे करें।

प्रदेश की रिकवरी रेट 75.4 प्रतिशत

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की रिकवरी रेट 75.4 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीज 10 हजार 717 हैं तथा तुलनात्मक दृष्टि से देश में मध्यप्रदेश का 16वां स्थान है। प्रदेश की टेस्टिंग क्षमता 13 हजार 254 प्रति दस लाख है। उन्होंने प्रदेश की कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए।