6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan 2025: कांवड़ यात्रियों को पहली बार मिलेगी ये सुविधा, भारी वाहनों के लिए ये सड़क की गई बंद

new facility for kanwariyas: सावन में पहली बार कांवड़ियों के लिए इंदौर प्रशासन एक नई व्यवस्था प्रदान करेगा। खंडवा व सांवेर रोड पर कैंप लगेंगे, भारी वाहनों पर सुबह 3 से रात 9 तक रोक रहेगी। (kanwar yatra)

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Jul 08, 2025

new facility for kanwariyas in indore kanwar yatra Sawan 2025 mp news

new facility for kanwariyas in indore kanwar yatra Sawan 2025 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

new facility for kanwariyas: भगवान भोलेनाथ की भक्ति का मास सावन शुरू होने वाला है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त कांवड़ में नर्मदा का जल लेकर महाकाल का अभिषेक करते हैं। इंदौर जिले की सीमा में इन्हें सम्मान और सुरक्षा मिलेगी। खंडवा रोड पर भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध लगाने के साथ पहली बार प्रशासन विश्राम की व्यवस्था कर रहा है। शेड में बिस्तर व जलपान की व्यवस्था की जाएगी। (kanwar yatra)

यहां जा रहे है कांवड़ यात्री

सावन (Sawan 2025) में हजारों कांवड़ यात्री ओंकारेश्वर और महेश्वर से चलकर उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं। अत्यधिक वाहनों के कारण कई बार कांवड़ यात्री दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। इसके चलते जिला प्रशासन प्रतिवर्ष सावन में खंडवा रोड पर भारी वाहनों की दिन में आवाजाही पर प्रतिबंध लगाता है।

इस बार भी कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम रोशन राय को निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन खंडवा और सांवेर रोड पर कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी कर रहा है। इसमें वॉटरप्रूफ शेड लगाए जाएंगे। यहां कांवड़ यात्री आराम कर सकेंगे। एक कैंप बाई ग्राम से तेजाजी नगर के बीच तो दूसरा सांवेर के आसपास लगाया जाएगा। जनभागीदारी से जलपान की व्यवस्था भी होगी।

इन वाहनों को रहेगी छूट

इंदौर से खंडवा की ओर जाने व आने वाले ट्रक व अन्य भार वाहक वाहनों की आवाजाही पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध पूरे सावन यानी 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा। ये वाहन एबी रोड होते हुए सनावद की ओर से आ-जा सकेंगे।

प्रतिबंध से दुग्ध वाहन, नगर निगम, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी, विद्युत मंडल, एलपीजी व पेट्रोलियम, मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहनों, यात्री बसों को छूट दी जाएगी। कार, जीप, दोपहिया वाहन सामान्य दिनों की तरह चलेंगे।

एडीएम रोशन राय सावन ने कहा कि सावन मास में खंडवा रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर सुबह 3 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध लगाया जा रहा है। कांवड़ यात्रियों के विश्राम के लिए खंडवा व सांवेर रोड पर कैंप भी लगाए जाएंगे।