
इंदौर. निरंजरपुर स्थित न्यू लोहा मंडी में रविवार को इल्वा ट्रस्ट द्वारा तौल कांटा शुरू किया गया। पदाधिकारियों ने दावा किया, देवास नाका क्षेत्र में सबसे सस्ती दरों में यहां पर वाहनों के माल का वजन किया जा सकेगा। निर्माण हाई तकनीकी से करते हुए जापानी उपकरण लगाएं गए हैं। इसकी कीमत का खुलासा 10 दिन में किया जाएगा। हिसाब-किताब बना कर सभी सदस्यों को वितरित भी करेंगे। मालूम हो कि कांटे की कीमत को लेकर इल्वा के सदस्यों ने सवाल उठाएं है।
इंदौर लोहा व्यापारी एसोसिएशन के ट्रस्ट द्वारा न्यू लोहा मंडी में एक आधुनिक तौल कांटा स्थापित किया गया है। रविवार को इसे शुरू कर दिया गया। ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोघे, विधायक रमेश मेंदोला मौजूद थे। ट्रस्ट अध्यक्ष इसाक चौधरी ने बताया, यह तौलकांटा पारमार्थिक ट्रस्ट से निर्मित किया गया है। उन्होंने कहा, सदस्यों द्वारा इसकी कीमत और निर्माण खर्च को ले कर सवाल उठाए जा रहे हैं। आगामी 10 दिन में पूरा हिसाब बना कर एसोसिएशन के सभी सदस्यों के बीच रखा जाएगा। कंटेनर के लिए 180 रुपए, ट्रक व छोटे वाहनों के लिए 100 व 130 रुपए, मेटाडोर, लोडिंग रिक्शा के लिए 40 रुपए किराया तय किया गया है। ट्रस्ट के मार्गदर्शक संतोष खंडेलवाल ने तौलकांटे की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, इसमें जापानी तकनीक से बने उपकरण लगाएं गए है। इसमें दो श्रेणी के कांटे है, जिनकी कीमत 20 लाख रुपए आई है। एक 100 टन व दूसरा 40 टन क्षमता का है।
विरोधी सदस्य नहीं पहुंचे
कांटे का निर्माण बिना सदस्यों को सूचना दिए करने पर आर्थिक गड़बडि़यों के आरोप लगाए जा रहे हैं। सदस्यों ने इसके अनुमोदन की प्रति, इस पर आए खर्च का हिसाब मांगा है। कांटे का विरोध व आर्थिक गड़बडि़यों का आरोप लगाते हुए पूर्व अध्यक्ष यशंवत कौशिक, अमीर इंजीनियरवाला, प्रकाश जैन, पारसमल वोहरा ने सवाल उठाए हैं। एसडीएम कोर्ट में केस भी दर्ज करवाया है।
Published on:
12 Feb 2018 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
