
भगवान परशुराम की जन्मस्थली ले रही नए रंग-रूप
विजय प्रजापति@डॉ. आंबेडकर नगर (महू).
पातालपानी में कई साल पहले पर्यटन विभाग की ओर से रेलिंग निर्माण पाथ वे सहित अन्य कार्य करवाए थे। जिसके बाद से यहां सुविधा के विस्तार के लिहाज से आगे कोई काम नहीं हुए। अब फिर से पर्यटन विभाग ने पातालपानी पर ध्यान केंद्रीत किया है। यहां 98 लाख रूपए के कामों के प्रपोजल को मंजूरी मिली। और टेंडर जारी होने के बाद अब विभिन्न कामों का सिलसिला शुरू हो गया।
ये काम हुए शुरू
पातालपानी में बीते एक माह से विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे है। जिसमें पुल पर रैलिंग लगाने के साथ ही इसका सौर्दयीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां पर पाथवे का निमार्ण कार्य किया जा रहा है। साथ ही हेजागोन शेड बनाए जा रहे है। साथ ही पार्किंग स्पेस बढ़ाने का काम भी शुरू हो चुका है। पुताई के कार्य किए जाएंगे। गार्डनिंग ऐरिया यूज करने लायक बना रहे हैं। भविष्य में मनमोहक लैंड स्केपिंग नजारें यहां दिखाई देंगे। इन कार्यो के साथ ही यहां टायलेट सुधारीकरण के साथ रंग-रोगन के कार्य किए जाएंगे।
सरकारी जमीन रोक रही विकास
पातालपानी में कई कार्य होने हैए लेकिन इसके आसपास वन विभाग व निजी जमीनें होने के कारण कार्य करवाने में दिक्कतें आ रही है। जानकारी अनुसार पर्यटन विभाग ने विस्तार करने व निर्माण के लिए आसपास शासकीय भूमि के लिए राजस्व विभाग ने भी जानकारियां जुटाई थी, लेकिन सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई। इसीलिए मौजूदा सुविधाओं का ही विस्तार किया जा रहा है।
ढाई साल बाद सुध ली मंत्री ने
क्षेत्रीय विधायक होने के साथ ही पर्यटन विभाग की मंत्री उषा ठाकुर को पर्यटन बने करीब ढाई वर्ष हो चुके है। और इन ढाई वर्षो बाद उन्होनें अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की विकास की सुध ली है। जबकि महू के आसपास कई पर्यटक स्थल है। जहां पर्यटकों के लिहाज से विभिन्न सुविधाएं व मनोरंजन गतिविधियां को शुरू करने की काफी संभावनाएं है।
जानापाव में करीब 2 करोड़ की लागत से होंगे काम
पर्यटकों के साथ ही आस्था का केन्द्र भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में भी पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न कार्य शुरू कर दिए गए। यहां पर डे शेल्टर ;खुला बड़ा हॉलद्ध का निर्माण किया जा रहा है। लैंड स्कैपिंगए सेफ्टी रैलिंगए पाथ वे के काम भी शुरू कर दिए है। इसके सुविधाघर का जीर्णोद्वारए रंगाई. पुताई सहित अन्य सिविल वर्क किए जाएंगे।
Published on:
20 Sept 2022 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
