मंगलवार को हुई बैठक में भी नेमा ने सख्त रुख रखा। मंगलवार को बचे हुए 9 प्रकोष्ठों और 7 विभागों के साथ नेमा और भाजपा के तीनों महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल और घनश्याम शेर ने चर्चा की। इस दौरान नेमा ने सभी प्रकोष्ठों और विभागों को एक-एक घंटे का समय देते हुए उनके द्वारा अब तक पार्टी द्वारा सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की।