15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगाई : अब गेहूं पिसाना भी हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े रेट

नगर आटा चक्की संघ का निर्णय.....

2 min read
Google source verification
photo1649142334.jpeg

wheat

इंदौर। पेट्रोल-डीजल के दामों के साथ बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं और अन्य खाद्य पदार्थों की पिसाई भी महंगी हो गई है। गेंहू के साथ ज्वार, बाजार, मक्का, थूली और दाल आदि की पिसाई की दरों में एक से दो रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कम से कम एक किलो अनाज पिसाने के लिए अब 20 रुपए किग्रा देना होगा, पहले यह राशि 15 रुपए थी।

इंदौर आटा चक्की संघ के सचिव गोविंद अग्रवाल के मुताबिक 4 अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। पदाधिकारियों की बैठक में पिसाई मूल्य बढ़ाने पर निर्णय लिया गया है। इंदौर में 5 हजार से अधिक अनाज पिसाई की दुकानें है। अध्यक्ष संजय पाल ने बताया, महंगी बिजली के साथ चक्कियों में लगने वाले पार्ट्स भी महंगे हो गए हैं।

दाल, रवा मैदे की पिसाई 10 रुपए किलो

गेहूं की पिसाई 3 रुपए प्रति किलो से बढ़ाकर 4 रुपए प्रति किलो किया गया है। रवा, मैदा, चावल और दालों की पिसाई भी प्रति किलो आठ रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दी गई है। मिक्स अनाज पिसा ने भी दर भी 10 रुपए किलो किया गया है।

सीएम बोले, गेहूं निर्यात होगा

मध्यप्रदेश के गेहूं को अब विदेश में निर्यात करने की तैयारी प्रदेश सरकार ने की है। विदेश में मप्र के गेहूं की मांग को देखते हुए गेहूं को निर्यात किया जाएगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माखननगर में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र का विकास तेजी से हुआ है।

बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्य बन गया है। प्रदेश में गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश व नर्मदापुरम के गेहूं विदेश में निर्यात होगा। गेहूं एक्सपोर्ट होगा तो किसानों को और अधिक दाम मिलेंगे। प्रदेश का गेहूं गोल्डन ग्रेन एएमपी बीट के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश में राम राज आए।