11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Rain Alert : एमपी के इन 22 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

MP Rain Alert : मध्यप्रदेश में मानसून के आने में देरी है। प्री-मानसून के कारण एमपी में बारिश हो रही है। एमपी के 22 जिलों में कल बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp rain alert

MP Rain Alert :मध्यप्रदेश का मौसम बदला हुआ है। यहां कई जगहों पर तो बारिश हो रही है, लेकिन कई जगहों पर भीषण गर्मी भी पड़ रही है। आज प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली। वहीं कई संभागों में मौसम सामान्य था।


मौसम विभाग की मानें तो मध्यप्रदेश में मानसून देरी से आएगा। एमपी में प्री-मानसून बारिश अभी होती रहेगी। अभी वर्तमान में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। साउथ में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे ही नार्थ में भी स्थिति बन रही है। इसी वजह से मानसून के आने से पहले ही आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी हुई है।

कैसा रहेगा इन 22 जिलों में मौसम का हाल


भोपाल, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शाजापुर, छतरपुर, दमोह, देवास, सागर, जबलपुर, कटनी और डिंडोरी जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


कैसा रहेगा 17 जून को मध्यप्रदेश का मौसम


छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, शाजापुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।