
आज के समय में यूट्यूब इंटरटेनमेंट का एक बड़ा जरिया बन गया है। लाखों-करोड़ों लोग यूट्यूब पर फनी और रोचक वीडियो देखकर अपना मनोरंजन करते हैं। यूट्यूब पर फनी वीडियो बनाने वाले क्रिएटर भी कई सारे हैं। जिनके बनाए वीडियो को लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं। ऐसा ही एक नाम है- पायल जैन। पायल जैन ने बीते दिनों एग्जाम डेज इन इंडिया नामक एक वीडियो बनाया है। जो यूट्यूब पर धमाल मचाए हैं। इन वीडियो को 25 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। दरअसल अक्सर ऐसा होता है कि परीक्षा के दिनों में दिमाग़ी तौर पर अलग ही चिंता और उत्साह का माहौल बन जाया करता है। इसी चिंता और उत्साह को फिर से याद कराने के लिए पायल जैन ने एग्जाम डेज इन इंडिया नामक वीडियो बनाया है।
वीडियो में क्या है खास
इस वीडियो को देखकर आप अपनी पढ़ाई और परीक्षा के समय को याद करने पर विवश हो जाएंगे। चूंकि प्रत्येक छात्र का अनुभव होता ही है, इसलिए परीक्षा के समय उत्पन्न होने वाली स्थितियों से हर कोई तुरंत जुड़ सकता है। दोस्तों के साथ अध्ययन, टाइम पास, नकल करना, चिट्स को छिपाने की योजना बनाना और साजिश रचना और बहुत कुछ शामिल है। पायल के द्वारा बनाये गये इस वीडियो में परीक्षा की तैयारी की इन्ही यादों के साथ हास्य दर्शकों के बचपन की यादें ताजा कर देते हैं।
स्कूल की सुखद यादें हो गई ताजाः पायल
कंटेंट क्रिएटर पायल जैन ने बताया कि इस वीडियो के जरिए मैंने एग्जाम टाइम की तैयारी के उन फनी मोमेंट्स को फिर से जिंदा कर दिया है। पायल बताती हैं कि मैं उन दर्शकों की बात सुनकर रोमांचित हूँ जो कहते हैं इस वीडियो को देखने से उनके सबसे अच्छे स्कूल के वर्षों की सुखद यादें वापस आ गईं। पायल जैन के इस वीडियो ने यूट्यूब पर 25 मिलियन व्यूज के साथ सनसनी पैदा कर दी है।
पायल से प्रेरणा लेकर आप भी बना सकते हैं बड़ा नाम
पायल जैन का चैनल द पायल जैन 2.5 मिलियन से अधिक सस्क्राइबर्स के साथ लगातार ट्रेंडिंग में बना हुआ चैनल है। ग़ौरतलब है कि इस चैनल की सफलता के बावजूद पायल टीना शॉर्ट वीडियोज़ अपने लॉन्च के केवल एक वर्ष के बाद ही 7.33 मिलियन संस्क्राइबर्स के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। पायल की सफलता से प्रेरित होकर अन्य लोग भी यूट्यूब की दनिया में बड़ा नाम कमा सकते हैं।
Updated on:
7 Feb 2023, 8:55 PM IST
Published on:
6 Feb 2023, 10:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.