12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Palak muchhal : आशिकी 2 से शुरू हुई थी सिंगर पलक की लव स्टोरी, शादी की जगह और डेट फिक्स

सिंगर पलक मुछाल चार दिन बाद 4 से 6 नवंबर को बीच पाश्र्व संगीतकार और गायक मिथुन शर्मा से शादी रचाने जा रही है.

2 min read
Google source verification
Palak muchhal : आशिकी 2 से शुरू हुई थी सिंगर पलक की लव स्टोरी, शादी की जगह और डेट फिक्स

Palak muchhal : आशिकी 2 से शुरू हुई थी सिंगर पलक की लव स्टोरी, शादी की जगह और डेट फिक्स

इंदौर. सिंगर पलक मुछाल चार दिन बाद 4 से 6 नवंबर को बीच पाश्र्व संगीतकार और गायक मिथुन शर्मा से शादी रचाने जा रही है, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पली बड़ी हुई पलक की शादी मुंबई में होगी, बताया जाता है कि पलक और मिथुन की नजदीकियां फिल्म आशिकी २ से बढऩे लगी थी, इसके बाद से वे एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन अब वे हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं।

आपको बतादें कि पलक मुछल और मिथुन शर्मा फिल्म आशिकी 2 के गीतों से मशहूर हो गए थे, इसके बाद वे कब एक दूसरे को पसंद करने लगे, उन्हें भी पता नहीं चला, वे पिछले 8-9 सालों से एक दूसरे को पसंद करते थे, उनकी लव स्टोरी भी किसी ने छुपी नहीं है, हालांकि अब वे परिणय सूत्र में बंध जाएंगे, पलक को इंदौर काफी पसंद है, वे जब भी मौका मिलता है अपना समय इंदौर में बीताती है, शादी के बाद वे जल्द ही इंदौर आएंगे। आशिकी 2 फिल्म में संगीत मिथुन शर्मा ने और गीत पलक मुछाल ने गाए थे, उन गीतों से बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान दिलाई, इसी के बाद से उनका नाम रोशन हो गया, फिर उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ गीत संगीत दिया।

जानिये कुछ खास बातें
-मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी है पलक मुछाल।
-बॉलीवुड फिल्मों में अपने गीतों से मशहूर हुई पलक।
-4 से 6 नवंबर तक चलेगी शादी।
-6 नवंबर को परिणय सूत्र में बधेंगे पलक और मिथुन।
-मुंबई के होटल सहारा में होगी शादी।
-शादी कार्ड भी मुंबई से लेकर इंदौर तक पहुंचे।
-इंदौर में हैं पलक मुछाल के कई रिश्तेदार।
-मेरी आशिकी तुम ही हो गीत से हुई मशहूर।
-अभिनेता सलमान का भी इंदौर में हुआ था जन्म।
-सलमान की फिल्म एक था टाइगर में पलक ने गाया था लापता गीत।

ये गाना गाया था सबसे पहले
बताया जा रहा है कि पलक ने शुरूआत में कई स्टेज शो किया, उन्होंने स्टेज पर पहला गाना छोटी सी प्यारी सी नन्नी से गाया था, उन्होंने बच्चों के लिए भी कई शो किए, क्योंकि वे समाजसेवा में भी हमेशा अग्रणी रही है। बताया जा रहा है कि पलक और मिथुन की शादी का सेलिब्रेशन 4 से 6 नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न आयोजन होंगे।