4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाआरती : दीपों की रोशनी से जगमगाई मां नर्मदा, चारों तरफ गूंजा हर-हर नर्मदे

जगमग दीपों से सुसज्जित मां नर्मदा की महाआरती में ऐसा समां बंधा कि हर किसी के मुंह से स्वतः ही निकल पड़ा नर्मदे हर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Online Indore

•

Updated: 20 Oct 2015, 8:26 PM IST

arti

arti

(मां नर्मदा की आरती करते हुए श्रद्धालु।)


ओंमकारेश्वर/खंडवा।
जगमग दीपों से सुसज्जित मां नर्मदा की महाआरती में ऐसा समां बंधा कि हर किसी के मुंह से स्वतः ही निकल पड़ा नर्मदे हर। नर्मदा का महत्व बताने और नर्मदा स्वच्छता अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए यह महाआरती का आयोजन किया गया। जब वेदपाठी ब्राम्हणों ने मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की आरती शुरू की तो ऐसा दृश्य बना जो कि अलौकिक था। इस समय पूरा महौल मां नर्मदा की भक्ति में डूब गया और जयकारों से गूंज उठा।


अधिकारियों के साथ-साथ आश्रम और मंदिरों के संत-पुजारी सैकड़ों की संख्या में मां नर्मदा की आरती में सम्मिलित होने पहुंचे। इनमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर, षड्दर्शन मंडल अध्यक्ष हनुमान दास, वेदाचार्य पं. सुभाष चंद्र दुबे, राज परिवार के सदस्य देवेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए। इन सभी ने मिलकर मां नर्मदा की पूजा में भाग लिया साथ ही आरती की।


शाम करीब 7 बजे मां नर्मदा की महाआरती के लिए पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू किया। इसके बाद 7:17 महाआरती की शुरूआत हुई। महाआरती के लिए प्रज्जवलित किए गए सैकड़ों दीपों से मां नर्मदा की छटा देखते ही बन रही है। झिलमिल करती मां नर्मदा का दृश्य और शंख नादों की ध्वनि से पूरा वातावरण ही आध्यात्मिक हो गया है।


यहां देखिए महाआरती के भव्य नजारे -