
देश के प्रख्यात कवि माणिक वर्मा का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
इंदौर. देश के प्रख्यात कवि माणिक वर्मा का मंगलावर सुबह 8 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब घर के लोग उन्हें जगाने पहुंचे तब पता चला कि वे नहीं रहे। कवि माणिक वर्मा कविताओं और अपने व्यंग्य की धार से पूरे देश के साहित्य मंचों की शान रह चुके हैं।
मूलत: हरदा के निवासी माणिक वर्मा कुछ समय से इंदौर में रहने आ गए थे। अपनी कविताओं के रूप में देश के साहित्य पटल पर हरदा का नाम सुनहरे शब्दों में लिखने वाले माणिक वर्मा तबीयत खराब होते हुए भी अंत तक सक्रिय बने रहे। कुछ माह पहले राइटर्स क्लब में उन्होंने कविता पाठ भी किया था।
अंतिम संस्कार कल होगा
वर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार को सुबह 9 बजे तिलक नगर मुक्तिधाम पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके 19, संपत फॉर्म हाउस, सेकंड क्रॉस रोड, अग्रवाल पब्लिक स्कूल के सामने स्थित निवास स्थान से निकलेगी।
Updated on:
17 Sept 2019 12:49 pm
Published on:
17 Sept 2019 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
