एमपी में जहां एक ओर विधानसभा चुनावोें का प्रचार चल रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुराने मामले में जीतू पटवारी के दो भाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को गिरफ्तार किया हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई।
एमपी में जहां एक ओर विधानसभा चुनावोें का प्रचार चल रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुराने मामले में जीतू पटवारी के दो भाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को गिरफ्तार किया हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई। इससे पहले पुलिस ने जीतू के दूसरे भाई नाना पटवारी उर्फ कुलभूषण को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जीतू पटवारी इस बार भी राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और चुनाव प्रचार में लगे हैं। इधर जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब छह साल पुराने मामले में यह गिरफ्तारी की गई। हमला और तोड़फोड़ के इस मामले में पुलिस करीब एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
राजेंद्रनगर टीआइ सियारामसिंह ने बताया कि जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को गिरफ्तार किया है। 2017 के इस केस में उस पर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज है। भरत ठाकुर और उसके साथी जीतू ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बाद में भरत पटवारी को जमानत मिल गई। पुलिस इसके पहले जीतू पटवारी के दूसरे भाई नाना उर्फ कुलभूषण को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मामले में नाना पटवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।