
इंदौर शहर में नशा बिक्री तो जमकर हो रही है, अब गे ड्रग्स पार्टी भी होने लगी हैं। शनिवार देर रात महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में ड्रग्स पार्टी होने की पुलिस को सूचना मिली। इस पर विजय नगर एसीपी ने टीम के साथ दबिश दी, जहां पांच समलैंगिक अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त मिले। पुलिस ने एक युवक के पास से एमडी ड्रग्स भी मिली है। पुलिस सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विजय नगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया जानकारी मिली थी कि महालक्ष्मी नगर स्थित फ्लैट में लड़के-लड़कियों का आना जाना है और फ्लैट पर ड्रग्स पार्टी हो रही है। इस सूचना पर फ्लैट पर छापा मारा गया तो एमडी ड्रग्स के साथ समलैंगिक युवक पकड़े गए हैं। पकड़े गए सभी युवकों के मोबाइल में पुलिस को गे डेटिंग एप इंस्टॉल मिला है। बताया जा रहा है कि इसी एप के जरिए समलैंगिग एक दूसरे से संपर्क करते थे और मिलते-जुलते थे।
यह भी पढ़ें- पुलिस को आता देख फेरे छोड़कर भागा दूल्हा, ये है पूरा मामला
एसीपी लालचंदानी के मुताबिक फ्लैट पर छापे के दौरान 6 लोग मिले थे, जिनमें पांच गे और एक शीमेल थी। सभी के मोबाइल की तलाशी लेने पर पता चला कि वह ऑनलाइन गे डेटिंग एप से दोस्ती करते हैं। उन्हें उस फ्लैट पर बुलाकर अवैधानिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। फिलहाल सभी को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस युवक के पास ड्रग्स मिली है उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।
Updated on:
29 Apr 2024 03:58 pm
Published on:
29 Apr 2024 03:51 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
