
शहीद टीआई देवेंद्र कुमार की याद में पुलिस चौराहों पर लगाएगी पोस्टर
इंदौर : कोरोना महामारी की जंग में जूनी इंदौर थाना टीआई देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने रविवार को दम तोड़ दिया। प्रशासन ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी। अब शहीद टीआई देवेंद्र कुमार की याद में पुलिस चौराहों पर पोस्टर लगाने का फैसला लिया गया है। जिसके चलते इंदौर प्रशासन पुलिसकर्मी टीआई चंद्रवंशी के पोस्टर छपने का निर्देश भी दिया है। ये पोस्टर अलग-अलग साइज के बनवाये जा रहे हैं।
इंदौर में हो घर अपना , ये था सपना उनका
जूनी इंदौर टीआई देवेंद्र चंद्रवशी की कोरोना से जंग जीतने के बाद अन्य बीमारी से मौत हो गई। अपने फक्कड़ मिजाज के लिए पहचाने जाने वाले चंद्रवशी का इंदौर में घर बनाने का सपना था। इसके लिए वे कई बार प्लॉट देखने भी गए, लेकिन जब लेने की बात आती तो बजट आड़े आ जाता था। गरीबों की मदद करने में वे हमेशा तैयार रहते थे।
मित्र से कहा था प्लाट दिखाने के लिए
वे इंदौर में अपना घर बनाना चाहते थे ताकि दोनों बेटियों की पढ़ाई अच्छे से करा सकें। इसके लिए उन्होंने अपने मित्र हरिओम ठाकुर से प्लॉट दिखाने के लिए कहा था। बायपास पर कई कॉलोनियों में प्लॉट देखने भी गए। ठाकुर के मुताबिक कुछ कॉलोनियां व उसके प्लॉट उन्हें अच्छे लगे, लेकिन हमेशा बजट आड़े आ जाता था।
उनके पास उतने भी पैसे नहीं थे, जितने लोन के अलावा प्लॉट में दिए जाना थे। कई बार बैंक लोन देने का कहती, लेकिन लोन की राशि कम होने और प्लॉट महंगा होने के कारण वे मना कर देते। कुछ दिनों पहले उन्होंने कम बजट में अच्छी कॉलोनी में प्लॉट ढूंढऩे का कहा था, ताकि वे जल्द ही परिवार को इंदौर में स्थापित कर सकें।
Updated on:
20 Apr 2020 03:05 pm
Published on:
20 Apr 2020 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
