1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पतंग महोत्सव : सीएम शिवराज ने थामी डोर, बोले- ‘ये एमपी के विकास की पतंग है बहुत ऊपर जाएगी’

प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2023 में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पतंग महोत्सव का किया उद्घाटन...

2 min read
Google source verification
shivraj_singh_chouhan.jpg

,,

इंदौर. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2023 में शामिल होने के लिए पहुंचे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान दोपहर को एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मप्र (एआइएमपी) की ओर से आयोजित पतंग महोत्सव भी पहुंचे और पतंग महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पतंग भी उड़ाई। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।

सीएम ने उड़ाई पतंग
पतंग महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां पतंग भी उड़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने बहुत साल बाद पतंगबाजी के पेंच लड़ाए हैं ये मध्यप्रदेश के विकास की पतंग है जो बहुत ऊंचाई तक जाएगी और जिस तरह से ये पतंग ऊंचाइयों को छू रही है उसी तरह मध्यप्रदेश का विकास भी ऊंचाईयों को छूएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन निश्चित ही इंदौर के विकास को नई गति देगा और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए मेहमानों को पतंग महोत्सव जरुर पसंद आएगा।

विंटेज कार देखी, बेर खाए
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन स्थल पर लगी विंटेज कार प्रदर्शनी भी देखी और एक विंटेज कार में बैठकर भी देखा। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी थी। सीएम ने आयोजन स्थल पर लगे स्टॉल पर बेर खाए..अमरूद चखे और गंडेरी भी गई। सीएम ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रवासी भारतीय सम्मलेन इंदौर में हो रहा है।

Story Loader