
इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, किया जमकर हंगामा
इंदौर। इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर लोग आज सुबह रविवार को स्टेशन पर भारी भीड़ के साथ पहुंचे। लोगों का कहना है कि यहां ट्रेन का स्टॉपेज बहुत कम समय के लिए होता है साथ ही यहां हर ट्रेन रुकती भी नहीं है।, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी संख्या पब्लिक के स्टेशन में होने की वजह से वहां तक पहुंची ट्रेन को लोगों ने ट्रेन रोक लिया और इंजन पर चढ़ गए, इंदौर-भोपाल फास्ट पैसेंजर एक मिनट तक रुकी रही। इसके बाद पुलिस ने सभी को इंजन से नीचे उतार लिया।
रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। स्टेशन के चारों ओर पुलिस की कड़ी निगरानी में के बावजूद भी लोग ट्रेन रोकने पर अड़े हुए हैं। इसे रोकने के लिए एडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। रेल रोको आंदोलन करने वालों के साथ कांग्रेस नेता कमलेश खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
अक्टूबर में शुरू होगा इंदौर-उज्जैन रेल लाइन
दोहरीकरण प्रोजेक्ट कुछ माह पहले रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन दोहरीकरण के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया था। इसके बाद टेंडर जारी किए गए, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। शनिवार को रतलाम मंडल के डीआरएम आरएन सुनकर ने इंदौर से देवास तक विंडो निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।
ट्रैक दोहरीकरण कहां कैसे होगा, यार्ड कहां बनेगा, इन सबका निरीक्षण करने के लिए डीआरएम सुनकर कल देवास पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों के साथ इंदौर व उज्जैन ट्रैक का मुआयना किया। साथ ही स्टेशन की व्यवस्थाएं भी देखीं।
सुनकर ने बताया कि काम अक्टूबर में शुरू होना है। इंदौर से देवास और देवास से इंदौर के बीच सिंगल लाइन होने से कई बार ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए बीच में ही खड़ा रहना पड़ता है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब देवास-इंदौर-उज्जैन के बीच दोहरीकरण होने से समय भी कम लगेगा और यात्रियों को परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
Updated on:
15 Jul 2018, 2:59 PM IST
Published on:
15 Jul 2018, 2:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.