
राहुल गांधी के आते ही झूम उठे आदिवासी, बच्चों ने बजाया बैंड, दिव्यांग भी हुए यात्रा में शामिल
इंदौर. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा है, राहुल गांधी की यात्रा की महू से शुरुआत होते ही आदिवासी कलाकार झूमते गाते हुए साथ चलने लगे, कोई बांसुरी बजा रहा था, तो कोई मादल बजाकर मस्ती में झूमता चल रहा है, यात्रा का कुछ ही देर में राऊ पहुंचकर लंच ब्रेक हो जाएगा, इसके बाद यात्रा दोपहर 03.30 बजे राऊ से इंदौर के लिए रवाना होगा। राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत स्टूडेंट बैंड ने भी दशहरा मैदान में किया। राहुल गांधी की यात्रा में उनसे मिलने के लिए महज 4 फीट की आयुषी मुकाती भी पहुंची है, इस यात्रा में महू के पिगडंबर गांव के दिव्यांग मनोहर भी शामिल हुए।
इंदौर में राहुल की सभा
आज शाम मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित राजबाड़ा में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा, इसके लिए तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है, राजबाड़ा क्षेत्र तिरंगे और स्वागत द्वार से सज चुका है, अगर आप भी राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको करीब दो किलोमीटर पैदल चलना होगा, क्योंकि वाहनों को राजबाड़ा के चारों तरफ से दो किलोमीटर दूर ही रोका जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास वाहन है तो उन्हें आप पार्किंग करने के बाद ही आगे बढ़ें।
यहां करें अपने वाहन पार्क
राहुल गांधी की सभा में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन यहां पार्क कर सकते हैं।
-खालसा कॉलेज।
-वैष्णव स्कूल।
-मच्छी बाजार में दरगाह रोड ।
- सुभाष चौक ।
-शिवाजी मार्केट ।
-महाराजा स्कूल पार्किंग ।
-रिवर साइड रोड ।
-जीपीओ के सामने ।
-जिला कोर्ट के सामने ।
-कोठारी मार्केट ।
-प्रेमसुख टॉकिज ।
-खातीपुरा रोड ।
सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
चौइथराम चौराहा, भंवरकुआं व आइटी पार्क चौराहे से राजीव गांधी चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर से चोइथराम अस्पताल, टॉवर चौराहा से सोनकर धर्मशाला होते पलसीकर चौराहा की रोड, मिल्लत नगर से मोती तबेला, गौतमपुरा से पंढरीनाथ, नंदलालपुरा चौराहे से यशवंत चौक व फ्रुट मार्केट की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। संजय सेतू से नंदलालपुरा, मृगनयनी से राजबाड़ा का रास्ता बंद रहेगा। साथ ही नर्मदा नगर चौराहा से राजेंद्र नगर ब्रिज, गौपुर चौराहा, अन्नपूर्णा रोड, उषा नगर चौराहा से चाणक्यपुरी चौराहे पर वाहन नहीं आ सकेंगे। महू नाका चौराहा, दरगाह से जयरामपुर तिराहा से कलेक्ट्रेट चौराहा, हनुमान मंदिर से मच्छी बाजार, राजमोहल्ला, नरसिंह बाजार चौराहा से यशवंत चौक की ओर, बड़ा गणपति चौराहा गौराकुंड चौराहा राजबाड़ा व इमली बाजार चौराहा से राजबाड़ा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
राऊ चौराहा से इंदौर जाने व वापसी का डायवर्सन प्लान
● रास्ता बंद होने से वाहन बायपास से या नखराली ढाणी कैंट रोड से निकले।
● राऊ चौराहे के लिए पिपल्याहाना चौराहा से बिचौली मर्दाना से बायपास से।
● इंदौर से महू के लिए पश्चिम क्षेत्र से फूटीकोठी, कैंट रोड, नखराली ढाणी होते हुए जाएं।
चिमनबाग में तैयारियों को लेकर पुलिस अफसरों से चर्चा करते कांग्रेसी
अन्य राज्यों से आने लगे कार्यकर्ता-नेता, महालक्ष्मी मंदिर के पास बनेगा मंच
Published on:
27 Nov 2022 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
