18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहाने से छत पर बुलाकर किशोरी से किया गंदा काम

राजेंद्र नगर का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
Google source verification

इंदौर. राजेंद्र नगर में रहने वाली किशोरी के साथ में बदमाश ने दुष्कर्म किया। बहाने से उसे बुलाया और फिर जबर्जस्ती मल्टी की छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार किशोरी की शिकायत पर मुकुल निवासी राजेंद्र नगर पुलिस लाइन के पीछे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपित पहले उसके घर के पास ही रहता था, इसी के चलते जान पहचान थी। कल उसने फोन कर बुलाया था। वह घर के बाहर आई तो बदमाश उसे पकडक़र मल्टी की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया था, उसकी आवाज सुनकर मामा और भाई आ गए थे, तब बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शादी का झांसा देकर किया खोटा काम

स्कीम ७८ में रहने वाली एक युवती के साथ वहीं के रहने वाले बदमाश ने दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को बताया कि राहुल पिता महेश निवासी स्कीम ७८ से उसकी दोस्ती थी। वह उससे प्यार करने और शादी करने की बात कहता था। वह भी उसके झांसे में आ गई थी। १५ मई को वह उसे शादी करने की बात कहकर ओंकारेश्वर ले गया था, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बिना शादी के ही वापस आ गया था। वापसी में जब उसने शादी की बात कही तो आरोपित ने इनकार कर दिया था। इस पर युवती ने लसूडिय़ा पुलिस थाने में शिकायत की।

चाचा ने की भतीजी से अश्लील हरकत

सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले वाली बच्ची के साथ उसके चाचा ने ही अश्लील हरकत की। बताया जाता है कि देर रात उसके कमरे में आ गया और उसके साथ छेडख़ानी की। बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी ११ वर्षीय बेटी अपने कमरे में सो रही थी, इसी दौरान उनका छोटा भाई कमरे में चला गया। उसने सोती हुई बच्ची के बिस्तर में घुसकर उसके साथ में अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। जब बेटी ने विरोध किया तो उसे डराया और धमकी भी दी। आरोपित ने इस बारे में किसी को भी कुछ बताने से बना किया था। डरी हुई बेटी ने माता-पिता को जब चाचा की हरकत के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।